यूकेन घटनाक्रम और रूस पर अमेरिकी प्रतिबंधों के बीच जयशंकर और लावरोव के बीच हुई वार्ता
नई दिल्ली
यूक्रेन के घटनाक्रम के बीच रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ शुक्रवार को द्विपक्षीय संबंधों और रूस के खिलाफ अमेरिका एवं पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों के मद्देनजर ऊर्जा, आयात सहित व्यापारिक संबंधों का लेखा जोखा लिया।
लावरोव ने हैदराबाद हाउस में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता में अपने प्रारंभिक संबोधन में यूक्रेन के संबंध में भारत की स्वतंत्र और तटस्थ नीति की सराहना की। वहीं जयशंकर ने कहा कि भारत हमेशा से मतभेद और विवादों का संवाद और कूटनीति से समाधान किए जाने का पक्षधर रहा है।
विदेश मंत्री ने कहा कि आज की यह बैठक महामारी के अलावा एक कठिन अंतरराष्ट्रीय वातावरण में हो रही है। वहीं रूस के विदेश मंत्री ने कहा कि भारत का यूक्रेन को लेकर नजरिया एकतरफा नहीं और उसने समग्रता स्थिति को देखा है। भारत का नजरिया एकतरफा नहीं है।