जैन स्थानक में धूमधाम से मनाया गया तपस्या(चादर) महोत्सव
विधायक निर्मल चौधरी जैन स्थानक में संतो का आशीर्वाद लेते हुए ।
गन्नौर। प्रख्यात जैन संत विचक्षण मुनि महाराज ने कहा कि समाज व शरीर मे पैदा हुए विकारों को नष्ट करने के लिए तपस्या करना जरुरी है। मुनि महाराज शुक्रवार को जैन स्थानक में प्रवचन कर रहे थे। स्थानीय विधायक निर्मल चौधरी ने भी प्रवचनों का अमृत पान कर जैन संतो का आशीर्वाद लिया। प्रवचनों में महाराज श्री ने कहा कि विकेक पैदा करने के लिए भी तपस्या जरूरी है। उन्होंने कहा कि जिस पुरूष बोलने,चलने,खाने,पीने व चलने फिरने में विवेक पैदा हो जाये तो उसको तपस्या करने की जरुरत नही होती। मुनि महाराज ने कहा कि हर इंसान को विवेकवान बनने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि महत्वसार्थक और सकारात्मक जीवन जीने के लिए परिश्रम की जरूरत नहीं है। कोई विपरीत स्थितियों और परिस्थितियों के बावजूद अपने दिमाग का सही और सटीक प्रयोग करके ऊंची उपलब्धियां हासिल कर लेता है और कोई सारी सुविधाओं के बावजूद असफल रहता है। हर व्यक्ति को सबसे पहले सुनने की आदत डालनी चाहिए। मस्तिष्क में अच्छी-अच्छी बातें आती हैं। वहींखराब और बुरी बातें सुनने के बाद प्रायº झगड़े-फसाद हो जाते हैं। घर से दूर गए व्यक्ति को सीधे बुरी खबर नहीं दी जाती। यह है, शब्दों का प्रभाव। प्रेम की शुरुआत भी शब्द से और युद्ध की भी शुरुआत शब्द से ही होती है। इस मौके पर उदितराम मुनि,जगत मुनि,प्रधान सुनील जैन,शेखर जैन सहित अनेक जैन बंधू मौजूद रहे।