उत्तर प्रदेश

शिक्षकों का देश के निर्माण में महत्वपूर्ण स्थान : लक्ष्मण आचार्य

प्रयागराज, 16 अक्टूबर। आगामी होने वाले इलाहाबाद झांसी शिक्षक निर्वाचन चुनाव 2023 की तैयारियों को लेकर आज सर्किट हाउस में भाजपा महानगर के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी लक्ष्मण आचार्य ने कहा कि शिक्षकों का देश के निर्माण में महत्वपूर्ण स्थान होता है।

उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि शिक्षक समाज बुद्धिजीवी होने के कारण देश के विकास में उसका प्रमुख स्थान है। भाजपा की सरकार बनाने में इनका विशेष योगदान रहा है। यह समाज भाजपा के साथ खड़ा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि घर-घर जाकर शिक्षक के मध्य जाकर शिक्षक चुनाव हेतु मतदाता फॉर्म भरवाने का कार्य करें।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि इलाहाबाद झांसी शिक्षक चुनाव को लेकर पूरी तरह से तैयार है। भाजपा के प्रति शिक्षक समाज का विशेष लगाव है और यह समाज भाजपा के साथ जुड़ा हुआ है। कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि आगामी होने वाले इलाहाबाद झांसी शिक्षक निर्वाचन चुनाव 2023 में भाजपा का कमल खिलेगा।

मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि शिक्षक चुनाव के संदर्भ में हर पोलिंग पर प्रभारियों की नियुक्ति की गई है और शिक्षकों के घर-घर जाकर मतदाता बनाने का शिक्षक मतदाता फार्म दिए गए। बैठक का संचालन ज्ञानेश्वर शुक्ला ने किया। बैठक में मुख्य रूप से एमएलसी निर्मला पासवान, विधायक गुरु प्रसाद मौर्या, जिलाध्यक्ष यमुनापार विभव नाथ भारती, पूर्व विधायक दीपक पटेल, राघवेंद्र कुशवाहा, योगेंद्र गुप्ता, प्रमोद मोदी, अखिलेश कुशवाहा, राजू पाठक, गिरजेश मिश्रा, राजन शुक्ला, राजू वर्मा एवं पोलिंग बूथ प्रभारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker