देश के विकास में सीमेंट कंपनियों का योगदान महत्वपूर्ण : अग्रवाल
– कनक गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में सीमेंट की गुणवता के बारे में बताया
कंपनी के कंपनी के सेल्स चीफ शरत अग्रवाल विक्रेताओं का सम्मान करते साथ में अजय गोयल व विजय गोयल।
गन्नौर। जी टी रोड स्थित कनक गार्डन में जे के प्लेटिनम हैवी डयूब्ी सीमेंट द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कंपनी की तरफ डीलर व मिस्त्री को सीमेंट की गुणवता के बारे में बताया। कंपनी के सेल्स चीफ शरत अग्रवाल ने कहा कि देश के विकास में सीमेंट कंपनियों का योगदान महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने कंपनी के बारे में जे के लक्ष्मी ग्रुप के अन्य व्यवसायों के बारे में बताया। उन्होंने वितिय वर्ष में विकास की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। प्रदेश के तकनीकी हेड पुनीत वर्मा ने कहा कि कंपनी की तरफ से दी जा रही सुविधाओं के बारे में बताया। इससे पूर्व अधिकारियों का अजय गोयल, विजय गोयल ने बूके देकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन अजीत रंजन सिंह एरिया प्रमुख ने किया। इस मौके पर कंपनी के तकनीकी सर्विस अधिकारी भारत मान,गोयल सीमेंट से विजय गोयल,सोनू गोयल आदि उपस्थित थे।