निगम ने फिर ढूंढ निकाले लुप्त हुए छह और तालाब, जीर्णोद्धार शुरू
-राजस्व विभाग का रिकॉर्ड खंगालने के बाद मिली कामयाब
गाजियाबाद, 20 जुलाई। नगर निगम ने एक बार फिर राजस्व अभिलेखों को खंगाल कर लुप्त हो गए छह और तालाबों को ढूंढ निकाला है। इससे पहले भी नगर निगम ने तीन बार किसी तरह तालाब तलाशे थे। अब नगर निगम ने इन बार तालाब खोज निकाला और अब उसके जीर्णोद्धार का काम शुरू कर दिया है ताकि शहर में जल संरक्षण बेहतर ढंग से हो सके और तेजी से नीचे जा रहे भूगर्भ जल स्तर पर अंकुश लग सके।
नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि गाजियाबाद नगर निगम सीमा अंतर्गत जो तालाब लुप्त हो चुके थे या उन पर पक्का निर्माण कर उनको ढक दिया गया था। इस पर कार्यवाही करते हुए पुनः छह तालाब रेवेन्यू रिकॉर्ड खंगालने के बाद ढूंढ लिए गए हैं। जिसमें महरोली में एक तालाब, बम्हेटा में तीन तालाब, कड़कड़ मॉडल में एक तालाब तथा हरसाव में एक तालाब ढूंढ निकाला है।
उन्होंने कहा कि भूजल स्तर सुधार के साथ-साथ पर्यावरण में भी सुधार के लिए तालाबों सजीव करना हर शहरवासी की जिम्मेदारी है, जिसके लिए गाजियाबाद नगर निगम लगातार प्रयासरत हैं।
संपत्ति अधीक्षक भोलानाथ गौतम ने बताया कि महरौली में 2340 वर्ग मीटर तालाब की भूमि को निकाला गया है, जिसका खसरा नंबर 726 है। जिस पर अवैध रूप से पक्का निर्माण भी किया गया हुआ था। जिसको मौके पर जाकर हटाया गया और इस स्थल को तालाब हेतु खाली किया गया है। जिस पर जल्द ही तालाब के लिए कार्यवाही महापौर तथा नगर आयुक्त के निर्देशानुसार कराई जाएगी। इसी प्रकार शहर में अन्य स्थानों पर भी जहां-जहां तालाबों की जगह है, उनको खाली कराया जाएगा। जिसके लिए नगर आयुक्त निर्देश जारी कर चुके हैं।