हरियाणा

जेबीएम कंपनी के कर्मचारियों ने शहर से कूड़ा उठाना किया बद,शहर में जगह-जगह लगें है गंदगी के ढ़ेर


-शहर में लगे गंदगी के ढऱों से आने लगी दुर्गंध दुकानदारों का जीना हुआ मुश्किल

शहर में जगह-जगह लगें गंदगी के ढ़ेर , जेबीएम कंपनी के कर्मचार हड़ताल पर बैठे


गन्नौर। शहर से घर घर जाकर लोगों के घरों से कूड़ा उठाने वाली जेबीएम कंपनी के कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने के कारण शहर के मुख्य मार्गो व वार्डों में गंदगी के ढ़ेर लग गए है। गंदगी के ढ़ेरों के चलते शहर के दुकानदारों व लोगों को जीना दुभर हो गया है। बताया जा रहा है कि सरकार द्वारा प्रदेश के कई शहरों से घर घर जाकर कूड़ा उठाने के लिए लगाई गई जेबीएम कंपनी के कर्मचारी अचानक हड़ताल पर चले गए है उनके हड़ताल पर जाने के कारण शहर में जहंा मुख्य सड़क मार्गाे व वार्ड की गलियों में जगह जगह कूड़े के बड़े बड़े ढेर लग गए है। शहर मे ंकचरे के ढऱों पर आवार पशुओं ने मुह कारना शुरू कर दिया है जो कचरा पूरी सड़क व गलियों में फैल गया है लोगों का इन मार्गाे से निकलान भी दुभर हो गया है इतना ही नही कूड़े के ढऱों के आस पास जिन लोगों के मकान व दुकान है उनका जीना दुभर हो गया है। पड़ रही भीषण गर्मी व जगह कचरे से दुर्गंध उठने लगी है और लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। लगातार फैल रही गंदगी के कारण शहर बीमारी फैलने का डर बना हुआ है। हालात यह हैं कि शहर में हर सड़क पर कचरे ढेर लगे हुए हैं। ऐसा लगा रहा है जैसे शहर कचरे के ढेर पर हो।
-गन्नौर में कूड़ा उठाने वाली कंपनी के सुपरवाइजर प्रविन कुमार ने बताया कि हमें हड़ताल के कारणों का पता नही लेकिन जेबीएम कंपनी ने जिस ठेकेदार को ये कूड़ा उठाने का काम दे रखा जिसके लिए हम काम करते है उस ठेकेदार का हमें आदेश है कि काम पर हर रोज आना है लेकिन शहर  व वाडऱ्ो से कचरा नही उठाना है। उन्होंने बताया कि इससे ज्यादा हमें नही पता कि मामला क्या है हमने अपने ठेकेदार के कहने पर काम बंद कर रखा है।
-क्या कहते है नपा चेयरमैन-नगरपालिका के चेयरमैन अरूण त्यागी ने बताया कि ये मामला कल से चल रहा है कई शहरों में ये हड़ताल चल रही है। क्या मामला है इसका उन्हें मालूम नही है। त्यागी ने बताया कि जैसे ही उनको पता चला की कूड़ा उठाने वाली कंपनी ने काम बंद कर दिया है और शहर व वार्डो में गंदगी फैल रही है उन्होंने तुरंत नपा के सफाई निरीक्षक व सचिव को निर्देश दिए है कि नगरपालिका के कर्मचारियों को लगा कर शहर से कूड़ा उठाने का काम शुरू करवाए। त्यागी ने बताया कि नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों ने कूड़ा उठाने का कार्य शुरू भी कर दिया है और कल तक पूरा शहर साफ सुथरा हो जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker