हरियाणा

पूर्व मीडिया सलाहकार ने छठ की तैयारियों का लिया जायजा, घाटों का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

सोनीपत, 27 अक्टूबर। लोक आस्था का महापर्व छठ के मद्देनजर मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने वीरवार को विशेष रूप से कबीरपुर, बाबा कॉलोनी श्रीनगर व कालूपुर चुंगी में बनाए गए छठ घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने छठ घाटों की सफाई का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को छठ महोत्सव के सफल आयोजन के लिए अवाश्यक दिशा निर्देश दिए।

            निरीक्षण के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता राजीव जैन ने कहा कि छठ पर्व पूर्वांचल की आस्था का प्रतीक है। छठ में सूर्यदेव की उपासना की जाती है। सायंकाल में सूर्य की आखिरी किरण व प्रात:काल सूर्य की पहली किरण को अघ्र्य देकर ही छठ का व्रत पूरा किया जाता है। उन्होंने कहा कि छठी मैया, सूर्यदेव की बहन हैं। सूर्यदेव को अघ्र्य देने पर छठी मैया खुश होकर सभी को सुख-शांति प्रदान करती हैं। छठी मैया निसंतानों को संतान प्रदान करती हैं। संतान को दीर्घायु प्रदान करती हैं।

           राजीव जैन ने कहा कि सोनीपत जिले में हजारों की संख्या में पूर्वांचली रहते हैं। ऐसे में उनकी धार्मिक आस्था का ध्यान रखना हमारा दायित्व बनता है। छठ व्रतियों की सुविधाओं के लिए पूर्वांचलियों की मांग पर शहर में कबीपुर व बाबा कालोनी में दो घाट व पार्क बनवाये गये हैं। दोनों घाटों पर प्रत्येक वर्ष हजारों श्रद्धालु छठ पूजा के लिए एकत्रित होते हैं। उन्होंने कहा कि 30 अक्टूबर को अस्ताचलगामी सूर्य को अघ्र्य दिया जाएगा। ऐसे में दोनों घाटोंं पर सफाई, बिजली, सुरक्षा, पानी व रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने श्रीनगर व कालूपुर चुंगी पर बने अस्थाई घाटों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को निदे्रश दिए कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा जाए। पूर्व मीडिया सलाहकार ने कहा कि इसके अलावा शहर के विभिन्न स्थानों पर कच्चे घाट भी बनाये जाते हैं, ताकि पूर्वांचल के भाई-बहनों को छठ पूजा में कोई समस्या न हो। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल में छठ पूजा का आयोजन बड़े स्तर पर बहुत धूमधाम से किया जाता है। ऐसे में उन्होंने जोर देकर कहा कि पूर्वांचलियों को छठ पूजा को लेकर यहां भी किसी भी प्रकार की चिंता करने की जरूरत नहीं है। राजीव जैन ने पूर्वांचलियों को छठ महोत्सव की अग्रिम बधाई देते हुए कहा कि हमें हमारी संस्कृति और संस्कारों को सदैव स्मरण रखना चाहिए। 

         इस मौके पर भाजपा पूर्वांचल प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक संजय ठेकेदार, जिला संयोजक पंडित शंकर स्वरूप शास्त्री, देवेंद्र सैनी, जिला सह संयोजक इंद्र मिश्रा, ईश्वर सैनी, अजय चौहान, संतोष ठाकुर, रमेश, अरविंद पांडे, नरेश, अशोक, मोहित शर्मा, देबू आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker