हरियाणा

पंडित जवाहर लाल नेहरू के आदर्शों व योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता : सुरेंद्र पंवार


-विधायक सुरेंद्र पंवार ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ प्रथम प्रधानमंत्री स्व. जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर किया नमन


सोनीपत। विधायक सुरेंद्र पंवार ने कहा कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. जवाहर लाल नेहरू के अंदर देश को आजादी दिलाने का एक जज्बा था। उन्होंने देश को आजादी दिलाने में बड़ा योगदान दिया। आधुनिक भारत के निर्माता पंडित जवाहर लाल नेहरू के आदर्शों और देश की आजादी दिलाने में दिए गए योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। विधायक सुरेंद्र पंवार प्रथम प्रधानमंत्री स्व. पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर सेक्टर-15 स्थित कैम्प कार्यालय पर कांग्रेसजनों के साथ श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद क्षेत्रवासियों को संबोधित कर रहे थे।
विधायक सुरेंद्र पंवार ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू भारत के प्रथम प्रधानमन्त्री थे और स्वतन्त्रता के पूर्व और पश्चात की भारतीय राजनीति में केन्द्रीय व्यक्तित्व थे।  वे भारतीय स्वतन्त्रता आन्दोलन के सर्वोच्च नेता के रूप में उभरे और उन्होंने 1947 में भारत के एक स्वतन्त्र राष्ट्र के रूप में स्थापना से लेकर 1964 तक अपने निधन तक, भारत पर सुशासन किया। वे आधुनिक भारतीय राष्ट्र-राज्य, एक सम्प्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, और लोकतान्त्रिक गणतन्त्र – के वास्तुकार माने जाते हैं। बच्चे उन्हें चाचा नेहरू के रूप में जानते हैं। प्रधानमन्त्री के रूप में, वे भारत के सपने को साकार करने के लिए चल पड़े। भारत का संविधान 1950 में अधिनियमित हुआ, जिसके बाद उन्होंने आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक सुधारों के एक महत्त्वाकांक्षी योजना की शुरूआत की। विदेश नीति में, भारत को दक्षिण एशिया में एक क्षेत्रीय नायक के रूप में प्रदर्शित करनिरपेक्ष आन्दोलन में एक अग्रणी भूमिका निभाई। ऐसी महान शख्सियत को कोटि-कोटि नमन करते है। आज हम सभी को उनके दिखाए मार्ग पर चलने का अटूट संकल्प लेना होगा, ताकि हम देश के विकास में बढ चढकर योगदान दे सकें। इस दौरान पार्षद बिजेंद्र मलिक, पार्षद सूर्य दहिया, ललित पंवार, भलेराम जांगड़ा, राजेश दहिया, डॉ सतबीर निर्माण, रवि कपूर, अनिल नागर, मनीष सैनी, सुरेश भारद्वाज,  धर्मपाल ढोचक, सतनारायण सरोहा, बिन्नी भारद्वाज, संजय, महावीर सिंह, कृष्णा, रेखा, रणदीप दहिया, देवेंद्र वर्मा, जोगिंद्र वर्मा, सुभाष चौपड़ा, सुरेंद्र खत्री, प्रेम गुप्ता सहित अन्य गणमाय व्यक्ति मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker