बिहार

नालंदा व राजगीर की गौरवशाली इतिहास से रूबरू हुए केंद्रीय विवि के विद्यार्थी, जुटाई महत्वपूर्ण जानकारियां

मोतिहारी, 01 सितंबर। केंद्रीय विवि एमबीए पाठ्यक्रम द्वितीय एवं फोर्थ सेमेस्टर में अध्ययनरत विद्यार्थी शैक्षिक परिभ्रमण पर नालंदा व राजगीर गए। इसमें द्वितीय सेमेस्टर के करीब 50, तो फोर्थ सेमेस्टर के 30 विद्यार्थी शामिल थे। विद्यार्थी नालंदा विवि की गौरवशाली इतिहास से रूबरू हुए। वहीं यहां पर होने वाली पढ़ाई, रहन-सहन, शैक्षणिक गतिविधि आदि की जानकारी हासिल की।

इस कड़ी में विद्यार्थियों ने नालंदा में पर्यटन के क्षेत्र में चुनौतियां व संभावनाओं पर पर्यटक के अलावा दुकानदार व लोगों के साथ सवाल-जवाब किया। विद्यार्थियों को पर्यटकों ने कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी। इसके बाद विद्यार्थी चीनी यात्री हृवेंन सांग के म्यूजियम का दौरा किया। जहां नव नालंदा महा बिहार विवि, नालंदा के सहायक प्रो. अरुण यादव ने म्यूजियम के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी।

विद्यार्थियों ने म्यूजियम को लेकर उनसे कई सवाल भी पूछा। इस पर उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों से विद्यार्थियों को अवगत कराया। शैक्षिक परिभ्रमण पर गए विद्यार्थियों में जानने व समझने को लेकर उत्सुकता देखने को मिली। बताते चले कि द्वितीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों के साथ डॉ प्रो. अरूण कुमार व डॉ प्रो. स्वाती कुमारी गई थीं, जबकि फोर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों के साथ प्रो. पवनेश कुमार एवं डॉ. प्रो. अलका थी।

15 दिनों में सौपेंगे रिपोर्ट

वाणिज्य एवं प्रबंधन विज्ञान विभाग के अधिष्ठाता प्रो. पवनेश कुमार ने बताया की शैक्षिक परिभ्रमण पर नालंदा व राजगीर गए विद्यार्थी वापस लौट आए हैं। अब शैक्षिक परिभ्रमण की एक रिपोर्ट विद्यार्थी विवि को सौपेंगे। रिपोर्ट 15 दिनों के अंदर सौंपना है। इसमें वह सभी जानकारियां रहेंगी, जिसमें विद्यार्थियों से शैक्षिण परिभ्रमण से क्या हासिल किया। वहीं पर्यटन के दृष्टिकोण से वहां पर क्या संभावनाएं विकसित की जा सकती हैं आदि रिपोर्ट में शामिल रहेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker