उत्तर प्रदेश

अभी और सतायेगी गर्मी, लू के आसार

गोरखपुर

गोरखपुर में रविवार को अधिकतम तापमान 42.4 और न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रहा। सापेक्षिक आद्रता 26 रही। सोमवार को आकाश साफ रहने के साथ तेज धूप के आसार हैं। वही अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

गोरखरपुर व आस-पास के क्षेत्रों में आमजन को कड़ी धूप का सामना करना पड़ रहा है। तेज हवाएं आमजन को घरों में रहने के लिए मजबूर कर रही हैं। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में ‘लू’ चलने की चेतावनी भी जारी की है। रविवार दिन में तेज पछुआ हवाएं चली। जिसकी गति इसकी गति बीस से तीस किलोमीटर प्रति घंटे के आस-पास रही। वहीं रविवार का अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार को तेज धूप का सामना करना पड़ सकता है। मौसम शुष्क रहेगा।

आईएमडी के वैज्ञानिक शम्भू शरण ने बताया कि पाकिस्तान व प्रदेश के आस-पास के राज्यों से आने वाली चक्रवाती हवाओं का असर बना रहेगा। आगामी दिनों में तापमान में वृद्धि के आसार हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker