यमुनानगर: रोडवेज ड्राइवर की हत्या पर कर्मियों में रोष, कल होगा चक्का जाम
यमुनानगर, 07 सितंबर। हरियाणा रोड़वेज कर्मचारी सांझा मोर्चा डिपो यमुनानगर की आपातकाल बैठक बुधवार दोपहर को की गई जिसमें साँझा मोर्चा के बैनर तले सभी यूनियन ने हिस्सा लिया। बैठक की अध्यक्षता यमुनानगर डिपो के सभी प्रधान राजिंदर कम्बोज, नन्द लाल कम्बोज, मुकेश पोसवाल, रघबीर सिंह व रामकर्ण ने की।
कर्मचारी नेताओं ने कहा कि उनके ड्राइवर साथी जगबीर सिंह डिपो देहली के हत्यारों के खिलाफ प्रशासन द्वारा हत्यारों के खिलाफ धारा-302 के तहत मुकदमा तो दर्ज कर लिया हैं। अभी तक हत्यारों को गिरफ्तार नहीं किया है व चालक के परिवार को मुआवजा व नौकरी देने की मांग नहीं मानी गई है। इसलिए हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा ने निर्णय लिया है 24 घंटे के अंदर हत्यारों को गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। परिवार के एक सदस्य को स्थाई नौकरी व परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा दिया जाए। गम्भीर रुप से घायलों को 10-10 लाख रूपये मुआवजा दिया जाए।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि समय रहते अगर प्रशासन द्वारा संज्ञान नही लिया तो सांझा मोर्चा साथी जगबीर सिंह को न्याय दिलाने के लिये 8 सितम्बर को हरियाणा के सभी डिपो को बंद करके हड़ताल करेगा। उन्होंने आह्वान किया कि डिपो के सांझा मोर्चा के यूनियन पदाधिकारी व कर्मचारी प्रदर्शन व हडताल में बढ़-चढ़कर भाग लेगे ।