हरियाणा
वे लोगों की उम्मीद पर खरा उतरकर शहर का विकास करवाएंगे : अरूण
चेयरमैन अरूण त्यागी।
गन्नौर। भाजपा के नवनियुक्त चैयरमैन अरूण त्यागी ने कहा कि वे मुख्यमंत्री मनोहर लाल, सांसद रमेश कौशिक, विधायक निर्मल चौधरी का आभार व्यक्त करते है। त्यागी ने कहा कि आम आदमी को भाजपा का टिकट दिया है। उन्होंने कहा कि वे गन्नौर की जनता का आभार व्यक्त करते है। जिन्होंने इतने भारी मतों से विजयी बनाया। वे लोगों की उम्मीद पर खरा उतरकर शहर का विकास करवाएंगे। उनकी प्राथमिकता होगी कि शहर में गंदे पानी की निकासी का स्थाई समाधान करवाया जाए।