बिहार

अमित शाह की पूर्णिया रैली में भाजयुमो के हजारों कार्यकर्ता लेंगे भाग

अररिया 20सितम्बर। 23 सितंबर को पूर्णिया में प्रस्तावित गृह मंत्री अमित शाह की जनभावना रैली ऐतिहासिक होगी,जिसमें अररिया सहित पूर्णिया एवं कोशी प्रमंडल से भाजयुमो के हज़ारों युवा कार्यकर्ता भाग लेंगे। उक्त बातें भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह ने अपने संगठनात्मक प्रवास के दौरान फ़ारबिसगंज में नगर अध्यक्ष किशन शर्मा की अध्यक्षता मे आयोजित युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित करते हुए कही।

प्रदेश अध्यक्ष सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ रैली की तैयारी की समीक्षा करते हुए गृह मंत्री शाह के रैली में हर गांव और हर घर से युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। वहीं बैठक में उपस्तिथ भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने कहा कि जन भावना रैली में भाग लेने को लेकर युवाओं में काफी उत्साह व्याप्त है। उन्होंने बताया कि रैली की सफलता एवं युवाओं की सहभागिता के लिए पूरे पूर्णिया और कोशी प्रमंडल में युवा मोर्चा द्वारा व्यापक संपर्क अभियान युवाओं के बीच चलाया गया है।

इससे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री सिंह के फ़ारबिसगंज पहुँचने पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से अंगवस्त्र और फूल माला से स्वागत और अभिनंदन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker