हरियाणा

शहीदों को सम्मान देने के लिए आजाद का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है : नेहरा


– अमर शहीद चन्द्र शेखर आजाद की जयन्ती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए


भाजपा नेता आजाद नेहरा व अन्य अमर शहीद चन्द्र शेखर आजाद की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए।


गन्नौर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आजाद सिंह नेहरा व रविन्द्र दिलावर ने मिनी सचिवालय परिसर में अमर शहीद चन्द्र शेखर आजाद की जयन्ती के अवसर पर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किए। भाजपा नेता नेहरा के नेतृत्व में भारत माता के जयकारे लगाए। नेहरा ने कहा कि स्वतन्त्रता संग्राम मे बलिदान देने वाले वीरो को सम्मान देने के लिए भारत सरकार द्वारा प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व मे वर्ष 2022 को आजादी का अमृत महोत्सव के रूप मे मनाया जा रहा है। जो अपने आप में आजादी के शहीदों को सच्ची श्रद्धांजली है। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा जिला कार्यालय प्रभारी सुभाष सरोहा, चुनाव प्रबंधन समिति के जिला सयोंंजक सुबोध शास्त्री ,राजपुर मण्डल अध्यक्ष अमित सैनी, पुरखास मंडल के अध्यक्ष विरेन्दर पहल  ,महामामंत्री सुरेन्दर खुराना, उपाध्यक्ष सुभाष मदान, एस सी मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष बोबी अटवाल ,महामन्त्री सुखबीर प्रजापति, सुभाष बाल्मीकी,सतबीर सिंह मण्डल उपाध्यक्ष, श्रवण कौशिक ,विनोद त्यागी आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker