आज प्रदेश के हर खिलाड़ी का भविष्य सुरक्षित है : ललित बत्रा
भाजपा नेता हॉकी महिला हॉकी खिलाड़ियों को आशीर्वाद देते हुए।
सोनीपत,11 अगस्त। राष्ट्रमंडल खेलों में महिला हाकी टीम के 16 साल बाद कांस्य पदक जीतने इतिहास रचने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ियों का सोनीपत पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।
इस अवसर पर महिला हॉकी टीम मे शामिल सोनीपत की तीन युवा महिला खिलाड़ी नेहा गोयल, निशा और ज्योति को भाजपा नेता व पूर्व वाइस चेयरमैन ललित बत्रा ने भावुक होते हुए नोटों की माला पहनाकर बधाई दी और आशीर्वाद देते हुए भविष्य में स्वर्ण पदक लाने की कामनाएं की। भाजपा नेता ललित बत्रा ने कहा कि आज प्रदेश के खिलाड़ियों का भविष्य पूरी तरह से सुरक्षित है। आज प्रत्येक खिलाड़ी बिना अपने भविष्य की चिंता किए खुले मन से अपना ध्यान खेल में लगाकर खेलता है। उसी के परिणाम स्वरूप आज हरियाणा प्रदेश के खिलाड़ी अधिकतम मेडल जीतकर अपने वतन वापस लौटते हैं। भाजपा नेता ने कहा कि हरियाणा की धरती खिलाड़ियों की धरती है। यह बात कॉमनवेल्थ में खिलाड़ियों ने सिद्ध की है।
उन्होंने कहा कि यह तीनों युवा महिला खिलाड़ी द्रोणाचार्य अवार्डी प्रीतम सिवाच की नर्सरी में प्रशिक्षित की गई थीं और आज इसी मैदान में इन वीरांगनाओं को सम्मानित किया गया जोकि अपने आप में एक गौरव की बात है । इस दौरान मौके पर उपस्थित तीनों खिलाड़ियों के माता पिता को भी ललित बत्रा ने बधाई दी।