हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत राजकीय कन्या महाविद्यालय की लड़कियों द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा
-युवाओं को क्रांतिकारी वीर यौद्घाओं के जीवन से लेनी चाहिए प्रेरणा-डॉ० दिलबाग सिंह
-13 से 15 अगस्त को अपने घरों पर तिरंगा झंडा लगाने के लिए लड़किया ने लोगों का किया आह्वïान
सोनीपत, 08 अगस्त। आजादी का अमृत महोत्सव की श्रंखला में हर घर तिरंगा अभियान के तहत देशभक्ति की अलख जगाते हुए राजकीय कन्या महाविद्यालय की लड़कियों ने तिरंगा यात्रा निकाली। लड़कियों ने अपने हाथों में तिरंगा झण्डा उठाकर हर घर तिरंगा महोत्सव में भाग लेने के लिए लोगों को प्रेरित किया।
इस दौरान राजकीय कन्या महाविद्यालय के प्रिंसीपल डॉ० दिलबाग सिंह ने कहा कि जिस प्रकार हमारे क्रांतिकारियों ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया। उन्होंने हमेशा देश को अग्रेजों से आजाद करवाने के बारे में सपना लिया और वह सपना 15 अगसत 1947 को पूरा हुआ। देश अग्रेजों की गुलामियों की बेडिय़ों से आजाद हुआ। उन्होंने कहा कि हमारे युवाओं को क्रांतिकारी वीर यौद्घाओं के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए और अपने जीवन में देश को आगे ले जाने के लिए कार्य करना चाहिए, ताकि हमारे देश का मान-सम्मान हमेशा ऊंचा रहे।
राजकीय कन्या महाविद्यालय के प्रो० सुभाष सिसोदिया ने लोगों का आह्वïान किया कि वे हर घर तिरंगा मुहिम को सफल बनाने के लिए इसमें मिलकर हिस्सा लें और 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों पर तिरंगा झण्डा फहराकर दूसरे लोगों को भी देशभक्ति का संदेश दें। इस दौरान लोगों ने भी कहा कि गांव के सभी लोग इस अभियान से जुडक़र अपने घरों पर तिरंगा लहराएंगे और पूरे विश्व को देश की एकता का संदेश देने का कार्य करेंगे।