राष्ट्रीय
त्रिपुरा विधानसभा चुनाव- भाजपा केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक जारी
नई दिल्ली, 27 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में आगामी त्रिपुरा विधानसभा चुनावों में पार्टी उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने के लिए बैठक कर रही है।
केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक भाजपा मुख्यालय में चल रही है। इसमें प्रधानमंत्री के अलावा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीईसी के अन्य सदस्य और त्रिपुरा कोर ग्रुप के नेता मौजूद हैं।