क्राइमदिल्ली

छेड़छाड़ का विरोध करने पर दो भाईयों को मारा चाकू, एक की मौत

नई दिल्ली

पश्चिमी जिले के पंजाबी बाग इलाके में छेड़छाड़ का विरोध करने पर दो भाईयों के उपर आरोपितों ने चाकू से हमला किया। घटना में एक की मौत हो गई। जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक की पहचान मनोज (22) के रूप में हुई है। जबकि घायल की पहचान लक्ष्मी प्रसाद के रूप में हुई है।

वहीं पंजाबी बाग थाना पुलिस ने उक्त मामले में छह आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों की पहचान मिथुन, टीलजू, विजेन्द्र, गरिबन, राजकुमार और रविन्द्र के रूप में हुई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मनोज परिवार के साथ मैन अशोक पार्क में रहता है। जबकि उसकी बहन और जीजा मनोहर पार्क में रहते है। पुलिस को शुक्रवार दोपहर करीब ढ़ाई बजे आचार्य भिक्षु अस्पताल से सूचना मिली कि एक युवक को चाकू लगा है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। जांच में मृतक की पहचान मनोज के रूप में हुई। जबकि घायल की पहचान लक्ष्मी प्रसाद के रूप में हुई है।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए केस दर्ज कर मामले की जांच की तो पता चला कि मनोज की बहन के साथ नीचे रहने वाले कुछ लड़कों ने छेड़छाड़ की थी। जिसका विरोध लक्ष्मी प्रसाद ने किया। आरोपितों ने लक्ष्मी प्रसाद के सिर पर भारी वस्तु से प्रहार कर उसका सिर फोड़ दिया। इधर लक्ष्मी प्रसाद की बहन ने घटना के बारे में अपने भाई मनोज को बताया। मनोज जब दोपहर में आया तो आरोपितों ने उसके उपर चाकू से प्रहार किया। जिससे उसकी मौत हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker