हरियाणा

 दो ग्रामीणों ने गोवंशों संग अत्याचार करने का आरोप, नुकीले हथियार से किया हमला

सोनीपत
राई थाना क्षेत्र के गांव लिवान में गौसेवकों ने दो ग्रामीणों पर गोवंशों संग अत्याचार करने के आरोप की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस को  दी शिकायत में दोनों आरोपितों पर गोवंश पर नुकीले हथियार से हमला करने का आरोप लगाया है। हमले में घायल सात-आठ गोवंश को वह गोशाला में भर्ती करा चुके है। साथ ही कुछ गोवंश की मौत भी हो चुकी है। पुलिस ने इस संबंध में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
गांव राठधना निवासी अजय व अमरजीत उर्फ सोनू ने बताया कि वह गोसेवक है और पीपुल फॉर एनीमल्स संगठन के सदस्य है। यह संगठन मेनका गांधी चलाती हैं। यह संगठन जीव जंतुओं की सेवा के लिए कार्यरत है। उन्होंने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि गांव लिवान निवासी सत्यपाल व सुनील मिलकर गायों पर हमला करते हैं। जिससे कई गोवंश जख्मी हो चुके हैं और कुछ की जान भी जा चुकी हैं। वह गांव लिवान से सात-आठ घायल गोवंश को उपचार के लिए गोशाला में भेज चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों गायों पर हमला करते हैं इसके उनके पास सुबूत भी हैं। आसपास के लोगों से जानकारी मिली है कि यह दोनों बेसहारा गोवंश को नुकीले हथियार से हमला कर घायल कर देते हैं। उन्होंने दोनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जिस पर पुलिस ने मामले में दोनों आरोपितों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker