हरियाणा

हर घर तिरंगा अभियान के तहत सीआपीएफ के जवानों व स्कूली बच्चों ने निकाली साईकिल तिरंगा रैली

-सांसद रमेश कौशिक ने तिरंगा फहराकर किया साईकिल तिरंगा यात्रा का शुभारंभ

-हमारे वीर जवानों के बलिदानों के साहस के कारण बढ़ी है देश की ताकत-सांसद रमेश कौशिक

-आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हमें अपने क्रांतिकारियों को याद करने का मिला है मौका

-हर भारतीय का एक ही निशान है, वो है देश की आन-बान-शान का प्रतीक तिरंगा

-प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकास के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रहा है भारत देश

-युवाओं में राष्टï्रभक्ति की ज्वाला को तेज करने का कार्य करेंगा हर घर तिरंगा अभियान-विधायक बड़ौली

-इस  अभियान को राष्टï्रीय त्यौहार के रूप में मना रहा है पूरा देश-आईजी मूलचंद पंवार

सोनीपत, 13 अगस्त।  आजादी का अमृत महोत्सव की श्रंखला में पूरे देश को देशभक्ति के रंग में रंगने के लिए चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत गांव खेवड़ा स्थित केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल केन्द्र में जवानों व स्कूली बच्चों द्वारा राष्टï्रभावना को घर-घर पहुंचाने के लिए साईकिल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ बतौर मुख्यातिथि सांसद रमेश कौशिक ने तिरंगा फहराते हुए किया। इस दौरान सांसद, विधायक मोहन लाल बड़ौली तथा सीआरपीएफ पश्चिमोत्तर सेक्टर के आईजी मूलंचद पंवार ने साईकिल तिरंगा यात्रा में भाग लेने वाले जवानों व बच्चों पर पुष्प वर्षा करते हुए उनका हौंसला बढ़ाया।

सांसद रमेश कौशिक ने कहा कि देश के हर नागरिक के लिए सौभाग्य की बात है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वïान पर पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही है, जिसमें देश का हर नागरिक जुडक़र तिरंगे के मान सम्मान को बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे वीर जवानों के बलिदानों व साहस के कारण ही देश की ताकत बढ़ी है। हमारे जवानों ने अपने साहस का परिचय देते हुए कई बार दुश्मन के घर में जाकर आतंकवादियों को खातमा किया है।

सांसद ने कहा कि आज जो हम आजाद देश में जीवन यापन कर रहे हैं ये आजादी हमें ऐसे ही नहीं मिली। देश को आजाद करवाने के लिए न जाने कितने हमारे क्रांतिकारी वीर सपूतो ने अपने प्राणों का बलिदान दे दिया। क्योंकि उनके जीवन का एक ही लक्ष्य था कि हमें अपनी भारत माता को गुलामी की इन जंजीरों से मुक्त करवाना है। शहीद भगत सिंह, राजगुरू, सुखदेव जैसे हमारे युवा क्रांतिकारियों ने तिरंगे की आन-बान-शान के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि आज आजादी के इस पर्व के तहत हमें उन सभी क्रांतिकारियों को याद व नमन करने का मौका मिला है। कार्यक्रम की शुरूआत में सांसद सहित सभी गणमान्य व्यक्तियों ने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि करते हुए शहीदों का नमन किया।

श्री कौशिक ने कहा कि हम सभी का सबसे पहला धर्म देश की रक्षा करना है क्योंकि हम सबसे पहले भारतीय है बाद में किसी जात व धर्म के वाशिंदे हैं। हम सभी भारतीयों का एक ही निशान है ओर वो देश की आन-बान-शान का प्रतीक तिरंगा ध्वज है, जिसके सम्मान में न जाने कितने हमारे वीर जवानों ने अपने प्राणों की आहूती दे दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हमारा देश विकास के रास्ते में तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। आज विश्व का हर देश भारत को साथ लेकर आगे बढऩा चाहता है और यह देश के अच्छे नेतृत्व के कारण ही संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि देश में भाजपा की सरकार बनने के बाद देश की ताकत को बढ़ाने के लिए 370 को हटाया गया ताकि एक अखंड भारत का निर्माण किया जा सके।

इस दौरान राई से विधायक एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत आजादी के संग्राम में अपने प्राणों को न्यौछावर करने वीर सपूतों को याद किया जा रहा है। यह अभियान हर भारतीय के दिल में राष्टï्रवाद की भावना को बढाने के साथ-साथ युवाओं में राष्टï्रभक्ति की ज्वाला को तेज करने का कार्य करेगा। उन्होंने लोगों का आह्वïान किया कि सभी इस पर्व में सभी भाग लें और अपने घरों पर 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा झंडा फहराएं। इसके साथ-साथ दूसरे लोगों को भी इस अभियान से जुडऩे के लिए जागरूक करें। 

केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल पश्चिमोत्तर सेक्टर के आईजी मूलचंद पंवार ने कहा कि आज पूरा देश हर घर तिरंगा अभियान को राष्टï्रीय त्यौहार के रूप में मना रहा है। उन्होंने कहा कि तिरंगे की सुरक्षा व रक्षा करते हुए हमारे जो जवान शहीद हो गए हमारे युवाओं को उनके साहस से प्रेरणा लेनी चाहिए और देश को तरक्की के रास्ते पर आगे बढ़ाने के लिए कार्य करने चाहिए। युवा वो शक्ति है जो किसी भी देश की दशा व दिशा को बदल सकती है इसलिए सभी अपने दिलों में राष्टï्र के प्रति सम्मान की भावना रखें।

केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल खेवड़ा ग्रुप केन्द्र के उप-महानिरीक्षक महेन्द्र कुमार ने कार्यक्रम में पधारने पर सभी अतिथिगणों का स्वागत करते हुए कहा कि आज हर देश की रक्षा करने वाले हर उस जवान के लिए खुशी की बात है कि आज शहीद हुए जवानों को याद करने व उनके साहस को नमन करने के लिए यह पर्व मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक जवान पूरी जिंदगी तिरंगे की रक्षा करने के लिए अपनी ड्यूटी पर दिन-रात तैनात रहता है और देश की रक्षा करते हुए जब शहीद होता है तो इसी तिरंगे में समा जाता है। इस मौके पर मनिन्द्र सन्नी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker