हरियाणा

राष्ट्रीय मुख स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत छात्राओं को किया दांतो व मुख की सुरक्षा के प्रति जागरूक

सोनीपत
हिन्दू गर्ल्स कॉलेज में छात्राओं को दांतो व मुख की सुरक्षा के बारे में जानकारी देने हेतु कार्येक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्ष्ता डा. सुशीला ने की। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता उप सिविल सर्जन (दंत रोग विशेषज्ञ) डॉ अनीता ने उपस्थित स्टाफ व छात्राओं को सम्बोधित करते हुए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि हमारे स्वास्थ्य का सीधा सम्बन्ध मुँह व दांतो से है। डा. अनीता ने बताया कि मौखिक स्वास्थ्य का शारीरिक स्वास्थ्य पर क्या प्रभाव पड़ता है। शारीरिक स्वास्थ्य का मौखिक स्वास्थ्य पर क्या-क्या प्रभाव पड़ते है। दांतों की बीमारियों से न केवल आपके मौखिक स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ता है। बल्कि शरीर के अन्य भागों जैसे दिमाग की विभिन्न प्रकार की बीमारियां जैसे लकवा पैरालिसिस यादाश्त की कमी होना, हृदय संबंधित बीमारियों का होना, मधुमेह, अग्नाशय का कैंसर, कृत्रिम अंगों का संक्रमण, गुर्दे संबंधित रोग, यकृत और लीवर संबंधित विभिन्न बीमारियों का होना, फेफड़ों से संबंधित विभिन्न प्रकार के रोग जैसे स्वास नालियों का सूजन, निमोनिया व फेफड़ों में रुकावट और इसके अलावा गर्भवती महिला में शिशु का तय समय से पहले व कम वजन का पैदा होना आदि बीमारियां हैं जो मुंह की बीमारियों से शरीर के अन्य भागों में होती है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के हुक्के, बीड़ी, तम्बाखू और अन्य नशे से बचें। क्योकि तम्बाखू के कारण मुँह, गले, फेफड़े और अन्य कैंसर होते है। साथ ही डा. अनीता ने जोर देते हुए समझाया की आप अपने आस-पास गर्भवती महिलाओं को जागरूक करें। संतुलित एवम पौष्टिक आहार लेना चाहिए तथा जच्चा को भी प्रसव उपरांत ब्रश अवशय करनी चाहिए ताकि किसी भी प्रकार के दांतो व मसूड़े के संक्रमण और रोगो से बचा जा सके। किसी भी प्रकार के दांतो व मुँह से सम्बंधित समस्या हो तो तुरंत अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में दंत चिकित्सक से चेक करवाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker