हरियाणा

मैराथन के राजनीतिक ग्रुप में केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर रहे प्रथम

मैराथन में दिखाया शहरवासियों ने उत्साह, मंत्री और अफसर सभी दौड़े

फरीदाबाद 20 से 22 मई तक होने वाले सांसद खेल महोत्सव को लेकर लोगों में उत्साह है। यह उत्साह शनिवार की सुबह महोत्सव के तहत आयोजित मैराथन में भी देखने को मिला, जिसमें बड़ी संख्या में शहरवासी से लेकर प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि व उद्योगपतियों ने हिस्सा लिया। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने 11 किलोमीटर की पूरी मैराथन में साथ चलकर सांसद फिट-फरीदाबाद हिट का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि यह सांसद खेलकूद प्रतियोगिता पूरे फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र के लोगों में स्वास्थ्य के प्रति एक जागरूकता पैदा करने का अभियान है। 20 से 22 मई तक फरीदाबाद में अलग-अलग स्थानों पर 10 खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि इन खेल स्पर्धाओं में प्रत्येक नागरिक हिस्सा लें। शनिवार सुबह छह बजे सेक्टर-12 खेल परिसर से गायक पदमजीत सहरावत के द्वारा तैयार किए गए थीम सांग खेल रहा है इंडिया, आगे बढ़ रहा इंडिया के साथ मैराथन शुरू हुई। मैराथन सेक्टर-12 से सेक्टर-14, 17, 15 से वापस सेक्टर-12 खेल परिसर में सम्पन्न हुई। मैराथन के राजनीतिक ग्रुप में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर प्रथम, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा दूसरे स्थान पर रहे। प्रशासन के पुरुष वर्ग में जिला सूचना एवं लोक संपर्क अधिकारी राकेश गौतम पहले, जिला उपायुक्त जितेंद्र यादव दूसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में तहसीलदार नेहा सहारण प्रथम स्थान पर रहीं। बच्चों में खेल परिसर के भीकू प्रथम, भूपेंद्र द्वितीय, लड़कियों में कंचन पहले, मानसी दूसरे स्थान पर रही। वहीं दो छोटे भाई-बहन पारस छह वर्ष और तपस्या सात वर्ष ने भी मैराथन में अपनी आयु वर्ग में जीत हासिल की। इस अवसर पर विधायक नरेंद्र गुप्ता, विधायक सीमा त्रिखा, विधायक प्रवीण डागर, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव अजय गौड़, मुख्यमंत्री के मीडिया कोर्डिनेटर मुकेश वशिष्ठभाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, जजपा के जिला अध्यक्ष राजेश भाटिया, डीएलएफ इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रधान जेपी मल्होत्रा, एसडीएम परमजीत सिंह चहल, एसडीएम अरुण बजाज, पूर्व पार्षद अजय बैसला, सुभाष आहूजा, छत्रपाल व जजपा नेता अमर बजाज, सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker