राष्ट्रीय

उत्तराखंड : भाजपा किसान मोर्चा का उत्तर क्षेत्र का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू

देहरादून, 29 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की दो दिवसीय उत्तर क्षेत्रीय प्रशिक्षण शिविर का गुरुवार को सेलाकुई में शुभारंभ हुआ। इस दौरान सरकार किसानों के हितों के लिए सरकार की ओर से उठाए कार्यों की चर्चा की गई। शिविर में 08 राज्यों के कुल 400 प्रतिनिधि प्रतिभाग कर रहे हैं।

गुरुवार को सेलाकुई स्थित एक रिसोर्ट में किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह पुंडीर ने उत्तर क्षेत्रीय प्रशिक्षण शिविर के उद्घाटन सत्र का शुभारंभ किया। दो दिनों में कुल 14 सत्र आयोजित होंगे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने अपने अभिभाषण में कार्यकर्ताओं को केंद्र व राज्य सरकार की योजनाएं जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस दौरान एक नारा देते हुए कहा कि मोर्चा का मोर्चा किसान मोर्चा का नारा दिया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि केन्द्र सरकार की ओर से संचालित सभी योजनाओं का राज्य के किसानों तक पहुंचाने के लिए कार्य किया जा रहा है सरकार प्रदेश के किसानों के हितों को लेकर कृत संकप्लित है। किसान कल्याण का सर्वाधिक मंशा के साथ अधिक से अधिक योजनाएं उन तक पहुंचे। सरकार इस दिशा में तेजी से काम कर रही है।

मुख्यमंत्री ने 8 राज्यों से आए कार्यकर्ताओं को बताया कि देश में उत्तराखंड पहला राज्य है जो कि समान नागरिकता संहिता कानून बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है।

द्वितीय सत्र में संगठन महामंत्री अजय कुमार ने भारतीय जनता पार्टी के इतिहास व विकास के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के हितों को ध्यान में अनेकों योजनाएं संचालित कर रही है।

शिविर में 8 राज्यों में दिल्ली,हरियाणा,पंजाब, चंडीगढ़,हिमाचल प्रदेश,जम्मू कश्मीर,लद्दाख, उत्तराखंड के प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला अध्यक्ष सहित कुल 400 प्रतिनिधि शामिल हुए हैं।

सहसपुर के क्षेत्रीय विधायक सहदेव सिंह पुंडीर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किसान मोर्चा व उत्तराखंड प्रभारी मुकेश मान,राष्ट्रीय महामंत्री डॉ शंभू कुमार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सर्वजीत कौर,राष्ट्रीय महामंत्री अवतार सिंह, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी,आठ राज्य के प्रदेश अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष उत्तराखंड किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री महेंद्र सिंह नेगी,प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद रतूड़ी, महानगर अध्यक्ष राजेश कंबोजी, गढ़वाल के संयोजक पवन चौधरी,सह संयोजक सचिन पवार, महानगर उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह पुंडीर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker