राष्ट्रीय

उत्तराखंड : मुख्यमंत्री ने अस्पताल पहुंच जाना ऋषभ पंत का हाल

देहरादून, 01 जनवरी। मुख्यमंत्री ने रविवार को राजधानी स्थित मैक्स अस्पताल पहुंच यहां भर्ती क्रिकेटर ऋषभ पंत का हाल चाल जाना। उन्होंने डॉक्टरों से ऋषभ के स्वास्थ्य सुधार के बारे में पूरी जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने बताया कि ऋषभ के स्वास्थ्य में सुधार है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषभ पंत की माता और उनकी बहन से मैक्स अस्पताल में लगभग एक घंटे तक बातचीत की। चिकित्सकाें से भी उनके इलाज और स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि ऋषभ के इलाज के लिए राज्य सरकार की ओर से पूरी मदद की जायेगी। ऋषभ पंत उत्तराखंड के ब्रांड एम्बेसडर भी हैं। इस कारण ऋषभ के पूरे इलाज का खर्च उठाने की बात मुख्यमंत्री धामी पहले ही कह चुके हैं।

ऋषभ पंत से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ऋषभ पंत की तबीयत में पहले से काफी सुधार है। वही कार दुर्घटना के कारण को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि ऋषभ ने उन्हें बताया की गड्ढा जैसे सामने आया था जिसके चलते अचानक से यह पूरी दुर्घटना हो गई।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि अभी ऋषभ मैक्स अस्पताल में ही रहेंगे। बाहरी चोटों का दर्द जब कम हो जाएगा, उसके बाद उनके लिगामेंट के ट्रीटमेंट के बारे में आगे का निर्णय लिया जाएगा।

शुक्रवार सुबह क्रिकेटर ऋषभ पंत का रुड़की के मंगलोर में एक्सीडेंट हो गया था। हादसे की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को उपचार के आवश्यक निर्देश दे दिए थे। मुख्यमंत्री कोलकाता दौरे से लौटने के बाद रविवार को क्रिकेटर ऋषभ पंत का हालचाल पूछने मैक्स हॉस्पिटल पहुंचे थे।

शनिवार को अभिनेता अनिल कपूर और अनुपम खेर के अलावा बीसीसीआई के अधिकारी और अन्य लोगों ने अस्पताल पहुंच कर ऋषभ पंत के स्वास्थ्य की जानकारी ली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker