हरियाणा

      *कर्मचारियों ने मांगों का समाधान नहीं होने पर प्रदर्शन किया : विनोद शर्मा*    

सोनीपत  हरियाणा गर्वनमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन रजिस्टर नंबर 41 कैम्प कार्यालय करनाल मुख्यालय चरखी दादरी की शाखा पब्लिक हेल्थ सोनीपत की बैठक यूनियन कार्यालय नियर लघु सचिवालय जलघर प्रांगण सोनीपत में  हुई।                          मीटिंग की अध्यक्षता ब्रांच प्रधान धूप सिंह लाकड़ा एवं मीटिंग का संचालन प्रदेश और ब्रांच सचिव विनोद शर्मा ने किया।                                   मीटिंग में मुख्य रूप से जिला प्रधान विष्णु दत्त भारद्वाज जिला कोषाध्यक्ष सुंदर सिंह जिला मुख्य सलाहकार तेज प्रकाश गौड़ ने भाग लिया। ब्रांच महासचिव विनोद शर्मा ने बताया कि आज कर्मचारियों की मांगों को लेकर बैठक की गई। जिसमें कर्मचारियों की मांगों का लंबे समय से कोई समाधान नहीं हो रहा है, जिससे कर्मचारियों में काफी रोष है। कर्मचारियों के रोष को देखते हुए संगठन ने फैसला लिया है कि अगर जल्द से जल्द कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं होता है तो भविष्य में विभाग के अधिकारियों के खिलाफ आगामी आंदोलन करने पर मजबूर होगा संगठन। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी विभाग के उच्च अधिकारियों की होगी।                                आज की मीटिंग में  विष्णु दत्त भारद्वाज विनोद शर्मा धूप सिंह लाकड़ा तेज प्रकाश गौड़ सुरेश नैयर नरेश कुमार धर्मबीर याद सिंह रणबीर सिंह संजय दलीप सिंह धर्मेंद्र इंद्रजीत जगदीश रामेश्वर अशोक सूरज पवन  मौसम विनोद महेंद्र सारसर दिनेश कुमार कृष्ण दुग्गल सतबीर शर्मा सुरेश कुमार देवेन्द्र सुरेन्द्र शंभू पंचराम सुंदर सिंह अमित कुमार राजबीर सिंह वेदपाल मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker