हरियाणा

वार्ड पार्षद शिवानी ने वार्ड में हर घर तिरंगा अभियान चलाकर वितरण छत पर तिरंगा लगाने के प्रति जागरूक किया

तिरंगा अभियान में पार्षद शिवानी जैन वार्ड के लोगों को जागरूक करते हुए।


गन्नौर। हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों को लेकर नगरपालिका के वार्ड 15 की पार्षद शिवानी जैन जुटी हुई है। जैन ने रविवार की सुबह अपने वार्ड में घर- घर जाकर लोगों को तिरंगा वितरण के साथ लोगों से अपने घर की छत पर लगाने की अपील की। उनके साथ उनके ससुर पूर्व पार्षद एवं व्यापार मंडल के प्रधान शेखरचंद जैन व गौरव जैन ने सहयोग किया। उन्होंने अशोक सैन, संजय गौतम, रामभज की अध्यक्षता में तिरंगा वितरण अभियान चलाया। महिला पार्षद शिवानी जैन ने कहा कि प्रत्येक वार्डवासी अपने घर पर तिरंगा लगाकर राष्टÑीय एकता का परिचय दे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार ने आजादी की 75वीं वर्षगांठ को आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। भाजपा देश में हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा अभियान के प्रति लोगों को जागरूक कर रही है। उनके वार्ड में प्रत्येक घर की छत पर राष्टÑध्वज फहराया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker