हरियाणा

कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होते है और कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदोलत से पार्टी सत्ता तक पहुंचती : धनखड़-

सदस्यता अभियान का लक्ष्य जल्द हासिल करेगा युवा मोर्चा : राहुल राणा -महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुनीता मान के नेतृत्व हुई महिलाओं की बैठक29  जीएनआर  1भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष राहुल राणा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ को स्मृति चिन्ह देते साथ में विधायक मोहनलाल बड़ौली। गन्नौर। भाजपा युवा मोर्चा हरियाणा द्वारा पूरे प्रदेश के सभी जिलों में सफलतापूर्वक मनाए गए शहीदी दिवस कार्यक्रमों एवं युवा मोर्चा की सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष राहुल राणा के नेतृत्व में प्रदेश कार्यकारिणी की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होते है और कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदोलत से पार्टी सत्ता तक पहुंचती है और भाजपा का युवा संगठन पार्टी का अभिन्न अंग है। इस संगठन का कार्यकर्ता भी पार्टी के प्रति समर्पित भावना से कार्य कर रहा है। उन्होंने शहीदी दिवस पर हुए कार्यक्रमों को बेहतर एवं यादगार बनाने के लिए उन्होंने युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष राहुल राणा और उनकी टीम की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं को पूरा मान सम्मान मिलता है, भाजपा में ऐसे अनेकों कार्यकर्ता रहे है, जो अपनी मेहनत की बदौलत आज उच्च पदों पर पहुंचकर देश की सेवा में समर्पित है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह संगठन को मजबूत करने और केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहितैषी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें। बैठक में भाजपा युवा मोर्चा के सदस्यता अभियान को लेकर भी गहनता से विचार विमर्श हुआ। प्रदेशाध्यक्ष राहुल राणा ने बताया कि युवा मोर्चा द्वारा प्रदेशभर में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें करीब 4 लाख युवाओं को संगठन से जोडऩे का लक्ष्य रखा गया है, जबकि अभी तक संगठन 40 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर चुका है और जल्द ही युवा मोर्चा इस लक्ष्य को हासिल कर लेगा। भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष योगेश जठेड़ी ने टीम के साथ स्वागत किया। बैठक में प्रदेश महामंत्री एवं विधायक मोहनलाल बड़ौली, प्रदेश संगठन महामंत्री रविन्द्र राजू, युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री योगेन्द्र शर्मा, सुमित हुड्डा ,प्रदेश मंत्री मोहित वाल्मीकि, जिला महामंत्री सन्दीप कौशिक, प्रवीण दहिया, जिला उपाध्यक्ष राजेश भावड़ा, मंजू कौशिक, नितेश बाठला, मण्डल अध्यक्ष प्रदीप मोहाना, कैलाश कुमार आदि मौजूद थे। 
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशस्तरीय बैठक को किया संबोधित- प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने युवा मोर्चा की बैठक के बाद प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महिला मोर्चा सुनीता मान के नेतृत्व में हुई भाजपा महिला मोर्चा की बैठक को संबोधित किया। महिलाओं की तरफ से प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा चौहान ने धनखड़ का स्वागत किया। महिला मोर्चा की बैठक ने प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि महिलाएं को पार्टी में शामिल करने के लिए महिलाएं आगे आए। वे महिलाओं को पार्टी की नीतियों से अवगत करवाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker