हरियाणा

लिटल एंजल्स स्कूल में महिला कर्मचारियों तथा ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट की कार्यषाला

31 दिसंबर 2022 को लिटल एंजल्स स्कूल, सोनीपत में कर्मचारियों के लिए कार्यषाला का आयोजन किया गया। इस कार्यषाला के आयोजन का मुख्य उद्देष्य कर्मचारियों को जीवन के आत्मनिर्भर बनाना व प्रति की एक तरफ अग्रसर करना है। महिला कर्मचारियों की कार्यषाला ‘शक्तिवाहिनी’ के दौरान महिला कर्मचारियों को दैनिक जीवन में प्रयोग किए जाने वाले अंग्रेजी के शब्द सिखाए गए। इसी के साथ उन्हें अनेक प्रेरक व व्यावहारिक गतिविधियाँ करवाई गई। सभी को व्यक्तिगत स्वच्छता के बारे में भी बताया गया। महिला कर्मचारियों को आधुनिक तकनीक, गूगल एप, ओला-ऊबर बुकिंग की विस्तृत जानकारी दी गई। इन्हें बातचीत के तरीकों के साथ-साथ घर की पुरानी चीज़ों से नई-नई हस्तनिर्मित चीज़े बनानी की भी सिखाई गई, जिसमें बाॅल हैगिंग, जूट बैगस, हैंड बैगस, टाई एंड डाई दुपट्टा बनाना आदि प्रमुख थे। इस कार्यषाला का उद्देष्य इनके जीवन को सरल व सुगम बनाने के साथ-साथ प्लास्टिक चीज़ों का उपयोग न करने और पर्यावरण के अनुकूल बनाना था। महिला कर्मचारियों ने प्रेरणादायी गीत गाए और अनेक क्रियाकलापों के दौरान अलग-अलग किरदारों में अनेक भूमिकाएँ निभाकर अपनी प्रतिभा का बखूबी प्रदर्षन किया। सभी महिला कर्मचारियों को अनेक खेल खिलाकर मनोरंजन भी किया गया।

इसी प्रकार विद्यालय के बस चालकों व सहायकों के लिए भी ‘सार्थक’ कार्यषाला का आयोजन किया गया। सभी बस चालकों व सहायकों को यातायात के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों व नियमों का पुनः अध्ययन करवाया गया। साथ ही उन्हे प्राथिमक उपचार व उत्साहवर्धक व्यायाम के बारे में बताया गया। सभी बस चालकों को जी.पी.एस. प्रयोग करने का अभ्यास कराया गया। इसी के साथ ड्राइवर एन्थम गाकर सभी का हौंसला बढ़ाया गया। सभी कर्मचारियों का पावर प्वाईंट प्रेजेंटेषन भी दिखाई गई। इसी प्रकार फन एक्टिीविटी के दौरान सभी ने आपसी सहयोग की अनूठी मिसाल पेष की। विद्यालय की प्रधानाचार्या आषा गोयल ने सभी कर्मचारियों को नववर्ष की शुभकामनाएँ दी और सभी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने सभी कर्मचारियों के द्वारा किए गए कार्यों व प्रयास की सराहना की।

उन्होंने सभी कर्मचारियों को भविष्य में भी इसी प्रकार सुचारु रूप से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। सभी वाहन कर्मचारियों को उपहार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। सभी कर्मचारियों ने विद्यालय द्वारा आयोजित इस कार्यषाला के लिए अपना आभार प्रकट किया और कहा कि इस प्रकार की कार्यषालाओं का आयोजन न केवल उनके जोष को बढ़ाता है अपितु भविष्य में उनके लिए काफी मददगार भी साबित होती हैं। इस कार्यषाला का समापन जलपान के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker