हरियाणा

विश्व दिव्यांग दिवस रामेश्वर सेवा संस्था द्वारा संचालित रेनू विद्या मंदिर में मनाया

संस्था की निदेशक ध्वनि गुप्ता कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागी शिक्षकों व छात्राओं के साथ।


राई। अन्तर्राष्टीय दिवंगता के उपलक्ष में रामेश्वर सेवा संस्था द्वारा संचालित रेनू विद्या मंदिर बहालगढ़ में अंतर्राष्टीय दिव्यांग दिवस धूमधाम से बनाया गया। रेनू विद्या मंदिर के उपनिदेशक बिजेंद्र कुमार की अध्यक्ष्ता में अंतर्रस्तीय दिव्यांग दिवस बनाया गया। जिसकी मुख्यअतिथि संस्था की निदेशक ध्वनि गुप्ता ने
दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। जिसमे संस्था के छात्र- छात्रों ने संस्कृति कायर्कर्म की प्रस्तुति दी। गणेश वन्दना एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम और नाटक के जरिये दिव्यांग परिवार की कठिनाओ चुनोतियो और सफलताओ को व्यक्त किया। छात्र – छात्रों ने पुरे भारत वर्ष के विभिन्न राज्यों की वेशभूषा से मनमोहक फैशन शो के जरिये मनोरंज के तहत भारत की विभिन्नता का सन्देश दिया। विश्व दिव्यांगता दिवस के अंतर्गत संस्था में खेल प्रतियोगिता सप्ताह रखा गया। जिसमे भागीदार विजेताओं को ट्राफी एवं प्रशिस्त पत्र से सम्मानित किया गया। संस्था के प्रबंधक विजेंद्र सिंह एवं उप प्रधानाचार्या ज्योति सरोहा ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में मुख्यअतिथि ध्वनि गुप्ता ने दिव्यांगजनो की हर तरह से मदद और सम्मान करने के लिए प्रेरित व्याख्यान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker