हरियाणा

यमुनानगर: कांग्रेस अपनी ही पार्टी में दलित बेटी का सम्मान नही करती: दिग्विजय

यमुनानगर गठबंधन की प्रदेश सरकार हर वर्ग के विकास के लिए काम कर रही है। प्रदेश में युवाओं को रोजगार अधिक से अधिक मिले इसके लिए सरकार द्वारा हर तरह से हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। जल्दी इसके लिए इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी जाएगी। यह बात जननायक जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने जिला प्रवक्ता ओ.पी. लाठर के निवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि अब वे जिलेवार अपने कार्यकर्ताओं को मिलने के लिए हर एक माह बैठक की जाएगी और उनकी समस्याओं के साथ-साथ उस इलाके के समस्याओं को लेकर जिला स्तर पर और सरकार तक उन समस्याओं को हल कराने के लिए प्रयास किया जाएगा। आप पार्टी को लेकर पूछे सवाल पर उन्होंने कहा कि उसका हरियाणा में फिलहाल कोई वजूद नहीं है। वहीं उन्होंने कांग्रेस के सवाल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो पार्टी मैं बेटी हूं लड़ सकती हूं का नारे देने वाली कांग्रेस स्वयं प्रदेश की अपनी दलित बेटी को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मान सम्मान नहीं दे सकी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष जरूर बदला है लेकिन आज तक चारों कार्यकारी अध्यक्ष अपने प्रदेश अध्यक्ष के साथ नहीं बैठे हैं। इससे उस पार्टी का अंदाजा लगा सकते हैं कि उसका भविष्य क्या होगा। उन्होंने कहा कि गठबंधन की सरकार जन नीतियों पर विकास कार्य को गति दे रही है। ईनेलो पर उन्होंने भविष्य में समझौता को लेकर कहा कि राजनीति संभावना का खेल है। कभी भी कहीं भी किसी से भी कोई भी समझौता किया जा सकता। इस मौके पर जिला अध्यक्ष अर्जुन सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी शामिल रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker