राष्ट्रीय

भारतीय कुश्ती महासंघ के खिलाफ धरने पर पहलवान बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक

नई दिल्ली, 18 जनवरी। ओलंपिक में भारत को मेडल दिलाने वाले खिलाड़ी बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक अब भारतीय कुश्ती महासंघ के खिलाफ खड़े हो गए हैं। रेसलर बजरंग पुनिया, साक्षी मालिक सहित देश के जाने माने खिलाड़ी दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इस संबंध में बजरंग पुनिया ने ट्वीट कर फेडरेशन के खिलाफ शिकायत की है।

उन्होंने कहा कि मनचाहे कायदे कानून लगा कर खिलाड़ियों को प्रताड़ित किया जा रहा है। खिलाड़ियों ने भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष को हटाने की मांग की है। वहीं, साक्षी मलिक ने कहा कि खिलाड़ी देश के लिए पदक जीतने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं, लेकिन फेडरेशन ने हमें नीचा दिखाने के अलावा कुछ नहीं किया।

पुनिया ने अपने दूसरे ट्वीट में कहा कि फेडरेशन का काम खिलाड़ियों का साथ देना, उनकी खेल की जरूरतों का ध्यान रखना होता है। कोई समस्या हो तो उसका निदान करना होता है, लेकिन अगर फेडरेशन ही समस्या खड़ी करे तो क्या किया जाए? अब लड़ना पड़ेगा, हम पीछे नहीं हटेंगे। हालांकि, अभी तक खिलाड़ियों ने अपने मुद्दे साफ तौर पर नहीं बताये कि वो किस बात को लेकर भारतीय कुश्ती महासंघ के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।

वहीं भारतीय कुश्ती महासंघ के महासचिव विनोद कुमार का कहना है कि जैसे ही फेडरेशन को पता चला कि हमारे देश के खिलाड़ी जंतर-मंतर पर धरना दे रहे हैं। हम इनकी समस्या को सुलझाने के लिए यहां पहुंचे हैं। हमने बजरंग पुनिया से बात करने का प्रयास किया, लेकिन वे कुछ नहीं बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि इनकी जो भी समस्या और मांग होगी उसे पूरा किया जाएगा, हमें पता तो चले कि यह प्रदर्शन क्यों कर रहे हैं। इनकी क्या नाराजगी है, मैं इसलिए यहां आया हूं कि इनकी समस्या का समाधान किया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker