हरियाणा
राष्ट्रीय स्वयं सेवकों ने शहर में पथ संचलन कर दिया संघ का संदेश
नगरपालिका रोड पर संघ के स्वयं सेवक पथ संचलन करते हुए।
गन्नौर। संघ के स्वयं सेवकों द्वारा रविवार को शहर में पथ संचलन निकाला गया। संचलन में जिले की सभी ईकाईयों ने भाग लिया। पथ संचलन का गजेसिंह राठी, सुरेन्द्र खुराना आदि युवाओं ने स्वागत किया। प्रचारक राजेश कुमार ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा की वह संघ के कार्य को शहर से निकल कर गांव के गली मोहल्लों तक पहुंचाएं। राजेश कुमार ने कहा कि भारत हिंदू राष्ट्र है इसका निर्माण नहीं करना केवल लोगों को बताना कि यह देश पहले से ही हिंदू राष्टÑ है। कार्यक्रम के अध्यक्ष रिटायर्ड कर्नल कृष्ण कुमार जिला संघचालक दीपचंद गर्ग, रिटायर्ड ब्रिगेडियर रमेश कुमार, नगर कार्यवाहक संजय सरोहा आदि संघ के सदस्य मौजूद थे।