हरियाणा

वरिष्ठ कांग्रेस नेता बिजेंद्र आंतिल के नेतृत्व में राई हलके से उत्साह से कार्यकर्ता रवाना हुए

राई। पानीपत में राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा में शामिल होने के लिए राई हलके से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बिजेन्द्र आंतिल के नेतृत्व में शुक्रवार को जी टी रोड़ स्थित झिलमिल ढाबे पर एकत्रित होकर भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ पानीपत रैली के लिए रवाना हुए। भारी लोगों की भीड़ को देख कार्यकर्ताओं ने कहा कि राई हलके में कांग्रेस नेता बिजेन्द्र आंतिल की लोकप्रियता का परिणाम है कि कड़कती ठंड में भी भारी संख्या में उत्साह से महिलाएं व पुरूष रैली में जा रही है। जोश व उत्साह से लोगों ने राहुल गांधी जिंदाबाद, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र हुड्डा, प्रदेशाध्यक्ष उदयभान व कांग्रेस नेता बिजेन्द्र आंतिल के नारे लगाए। लोगों का उत्साह देखते ही बनता था। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बिजेन्द्र आंतिल ने कहा कि राहुल गांधी जी की भारत जोड़ों यात्रा को पूरे देश में भारी जनसमर्थन मिला है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र हुड्डा के नेतृत्व में प्रदेश से जन सैलाब उमड़ा है। राई हलके की जनता ने हजारों की संख्या में शामिल होकर दिखा दिया है कि प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। उन्होने कहा की पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेशाअध्यक्ष उदयभान व युवा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में हरियाणा में यात्रा का अभूतपूर्व स्वागत किया गया। यात्रा में जुड़ रही भीड़ वर्तमान सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में जनता का संदेश है। बिजेन्द्र आंतिल ने कहा की भाजपा जजपा गठबंधन नहीं ठगबंधन है जिन्होंने भ्रष्टाचार व व्यभिचार की सीमाओं को लांघा है। पूरी सरकार मिलकर एक चरित्रहीन मंत्री को बचाने में जुटी है और एक महिला अपनी अस्मिता के न्याय के लिए दर दर भटक रही है। पात्र परिवारों के राशन कार्डों से नाम काटे जा रहे हैं, नवन्निर्वाचित सरपंचों के स्वाभिमान को ठेस पहुंचाई जा रही है। एम बी बी एस के विद्यार्थियों को बांड पॉलिसी के नाम पर ठगा जा रहा है। किसानों को गन्ने के समर्थन मूल्य बढ़ाने पर सरकार चुप है। वर्तमान सरकार से हर वर्ग पूरी तरह से त्रस्त है व भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में सता परिवर्तन का इंतजार कर रहा है। इस मौके पर भारत जोड़ों यात्रा में राई हलके से महावीर आंतिल बडौली, सतीश कौशिक, अनिता बख्तावरपुर, कुलबीर सरोहा, चंदा त्यागी टिकोला, अजीत मेंहदीपुर, गौतम त्यागी मलिकपुर, मुकेश त्यागी ताजपुर, रमेश मेंहदीपुर, रामेश्वर वर्मा असदपुर, पंडित सूरत सिंह नंबरदार, नन्हा प्रधान नांदनौर, कृष्ण नांदनौर, रणसिंह प्रधान, साहब सिंह बसौदी, धान सिंह, प्रेम सिंह,पवन कौशिक,महेंद्र कौशिक, जगबीर काला पलड़ा, सतबीर गढ़ मिरकपुर, सतेंद्र प्रधान, करमबीर जाजल, श्रीपाल चौहान, राहुल व साहिल खेवड़ा,अमन व मुकेश जाटी, रामफल व कुलदीप दीपालपुर, सतबीर प्रधान दीपालपुर, प्रधान महेंद्र कटारिया, हवा सिंह पहलवान दीपालपुर, रमेश दहिया बिंद्रोली, बब्लू प्रधान बिंदरोली, भगवान गढ़ी बाला, मेहराज गढ़ी मिमारपुर, रत्न सैनी मिमारपुर, सतीश डागर रेवली, अनिल डागर रेवली आदि रैली के लिए रवाना हुए। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker