सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सरकार एसवाईएल का पानी लाने में नाकाम : हुड्डा
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र हुड्डा समाजसेवी सन्नत जैन के पिता स्वर्गीय लाला अशोक जैन के निधन पर शोक व्यक्त करते।
गन्नौर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि हुड्डा ने कहा कि एसवाईएल का पानी सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सरकार लाने में नाकाम रही है। सरकार ने फैमली आईडी का जो सर्वे करवाया है। वे गरीबों के बीपलएल कार्ड काटने के लिए करवाया है। हुड्डा वीरवार को जैन गली स्थित समाजसेवी सन्नत जैन के पिता स्वर्गीय लाला अशोक जैन के निधन पर शोक व्यक्त करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में लोगों का भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़ रहे है। राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा ने भाजपा सरकार की जड़े हिला दी है। हुड्डा ने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा में उमड़ रही भीड़ से अनुमान लगाया जा सकता है कि कांग्रेस का प्रदेश में दिन- प्रतिदिन लोकप्रियता व ग्राफ बढ़ रही है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने सभी जाति धर्म के लोगों के साथ मिलकर देश को आजादी दिलवाई लेकिन भाजपा लोगों में जात-पात और धर्म का जहर घोलकर उल्लू सीधा करना चाहती है। आज प्रदेश में महंगाई जर्म सीमा पर है। इस मौके पर उनके साथ विधायक सुरेन्द्र पंवार, कांग्रेस नेता सुरेन्द्र दहिया, पूर्व विधायक कुलदीप शर्मा, कांग्रेस युवा नेता विरेन्द्र धनखड़, पूर्व सरंपच रविन्द्र पहल, दिलबाग पहलवान, मुकेश जैन, फूड ग्रेन एसोसिएशन के प्रधान राजेश जैन, संदीप सिंघल, अजय गोयल, मुन्ना जैन, सोनू गोयल, विनोद गोयल, राजकुमार अग्रवाल आदि गणमान्य लोग मौजूद थे।
स्वर्गीय लाला अशोक जैन ईमानदार व नेक दिल इंसान थे : हुड्डा
– पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र हुड्डा ने उनके निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि स्वर्गीय लाला अशोक जैन बहुत ही ईमानदार व नेक दिल इंसान थे। उनके परिवार के सदस्य भी उनके दिखाए मार्ग का अनुसरण कर उनके आदर्शों पर चलकर उनका संस्कारों को आगे बढ़ाए।