उत्तर प्रदेश

 आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में पूर्वोत्तर मानसून से बारिश की संभावना

कानपुर, 27 अक्टूबर। बंगाल की खाड़ी और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत दक्षिणी भाग के ऊपर आर्द्र उत्तर पूर्वी हवाओं की स्थापना के साथ शनिवार से तटीय आंध्र प्रदेश एवं तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में पूर्वोत्तर मानसून की बारिश शुरु होने की उम्मीद है। पश्चिम मध्य और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर बना चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। दक्षिण आंतरिक कर्नाटक से लेकर तमिलनाडु होते हुए दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक निचले स्तरों पर एक निम्न दबाव की रेखा बनी हुई है। यह बातें गुरुवार को चन्द्रशेखर आजाद कृषि प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एस एन सुनील पाण्डेय ने कही।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान दक्षिण तमिलनाडु में एक या दो भारी बारिश के साथ हल्की बारिश हुई। अरुणाचल प्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर मध्यम बारिश हुई। उत्तरी तटीय तमिलनाडु असम और मेघालय में छिटपुट हल्की बारिश हुई। पंजाब, राजस्थान के कुछ हिस्सों और ओडिशा और सुराष्ट्र और कच्छ में एक या दो स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री नीचे रहा। तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में एक या दो स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री अधिक रहा। दिल्ली और एनसीआर की वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में रही। अगले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के तटीय क्षेत्रों में पर हल्की बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर मध्यम बारिश संभव है। असम और अरुणाचल प्रदेश में छिटपुट हल्की बारिश हो सकती है। कानपुर का वायु गुणवत्ता सूचकांक और बहुत खराब श्रेणी में रहेगा। 31 अक्टूबर की रात तक पश्चिमी हिमालय के पास एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है।

बताया कि कानपुर में अधिकतम तापमान 31.0 और न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह की सापेक्षिक आर्द्रता 80 और दोपहर की सापेक्षिक आर्द्रता 33 प्रतिशत रही। हवाओं की दिशाएं उत्तर पूर्व रहीं जिनकी औसत गति 1.6 किमी प्रति घंटा रही। भारतीय मौसम विभाग से प्राप्त मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आगामी सप्ताह आसमान साफ रहने के कारण बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन रात के तापमान में गिरावट की संभावना बनी रहेगी और दिन के तापमान में उतार चढ़ाव बना रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker