हिसार: हमलावरों ने बाइक पर जा रहे युवक को गोली मारी
हिसार, 28 जनवरी। शहर के मॉडल टाउन स्थित एक निजी अस्पताल के पास शनिवार को कुछ लोगों ने एक युवक को गोली मार दी। युवक को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस टीमें हमलावरों की तलाश में जुटी है।
बताया जा रहा है कि कृष्णा नगर निवासी अजय बाइक पर तोशाम रोड स्थित आईटीआई चौक जा रहा था। तभी कार सवार हमलावरों ने उसे चलती बाइक पर गोली मार दी। उस पर दो फायर किए गए। गोली लगने पर वह बाइक से नीचे गिर गया। गोली उसके बाएं पांव में लगी। गोली लगने के बाद अजय सड़क पर भागा। हमलावर तेजधार हथियार और पिस्तोल लेकर उसके पीछे भी भागे और उस पर तेजधार हथियार से वार किए।
इसी बीच गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग इक्ट्ठा हो गए। वारदात के बाद आरोपी भाग गए। चलने के तुरंत बाद हिसार पुलिस ने वीटी की और शहर की सीमाओं को सील कर दिया गया और आरोपियों की तलाश शुरू की। निजी अस्पताल के चिकित्सक ने बताया कि युवक की हालत स्थिर है। वह बात कर रहा है और खतरे से बाहर है। उसके पांव में गोली लगी है।