हरियाणा

दूरदर्शी सोच रखने वाले महान नेता थे पूर्व पीएम पंडित जवाहरलाल नेहरू : राजेंद्र जून

– विधायक राजेंद्र जून व कार्यकर्ताओं ने पुण्यतिथि पर किया प्रथम पीएम जवाहरलाल नेहरू को नमन

बहादुरगढ़। कांग्रेस विधायक राजेंद्र सिंह जून ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को पुण्यतिथि पर नमन करते हुए कहा कि पूर्व पीएम नेहरू एक उच्च विचारों एवं दूरदर्शी सोच रखने वाले महान नेता थे। विधायक ने कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री के पद पर कार्य करते हुए पंडित जवाहरलाल नेहरू ने देश को मजबूत बनाने तथा गरीब एवं कमजोर वर्ग का जीवन स्तर सुधारने हेतु अनेक लाभकारी नीतियां बनार्ई,जिनका लाभ आज भी लोगों को मिल रहा है। सेक्टर 2 स्थित विधायक कार्यालय पर पूर्व चेयरमैन तेजवीर दलाल की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर पर माल्यापर्ण व पुष्प अर्पित कर नमन किया। तेजवीर दलाल ने कहा कि

देश के विकास में प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का योगदान सदैव भावी पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्त्रोत रहेगा। तेजवीर दलाल ने कहा कि पूर्व पीएम पंडित जवाहरलाल नेहरू बच्चों से विशेष लगाव रखते थे जिसके चलते बच्चेें आज भी उनको चाचा नेहरू के नाम से याद करते है। धर्मबीर भगत, संजय पहलवान, महेंद्र मेहंदीपुर, कर्मवीर राव, राजू लडरावन, देवेंद्र दहिया, बिट्टू जून, प्रदीप जून, विपिन कुमार धीरज गौतम, नीरज गौतम आदि ने भी पुण्यतिथि पर पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल को नमन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker