हरियाणा

विधायक निर्मल चौधरी ने 1800 जरूरतमंद महिलाओं व पुरुषों को वितरित किए कंबल                                        

विधायक निर्मल चौधरी कम्बल वितरण के उपरांत आए हुए लोगों को सम्बोधित करते हुए।


गन्नौर। विधायक निर्मल चौधरी ने रविवार को रेलवे रोड स्थित अपने आवास पर हल्के की 1800 जरूरतमंद महिलाओं व पुरुषों को कंबल वितरित किए । विधायक ने कम्बल वितरण से पूर्व सभी महिलाओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कंबल वितरण के बाद विधायक ने आए हुए लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उनका हल्के की जनता से विशेष लगाव है। जरूरतमंद महिलाओं व पुरुषों को सर्दी के मौसम में कंबल वितरण करने का पिछले 25 सालों से लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों की सेवा करना सराहनीय कार्य है। विधायक निर्मल चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार महिला उत्थान के लिए कार्य कर रही है। महिलाओं के लिए सरकार ने जनकल्याणकारी नीतियां बनाई है महिलाओं के लिए चरण सतत समूह के अलावा छोटे-छोटे रोजगार चलाने के लिए बैंकों के माध्यम से आर्थिक सहायता देकर उनको सक्षम बनाने का कार्य कर रही है। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाएं ऋण लेकर अपने परिवार का गुजारा कर रही है। विधायक ने संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी महिला को उनसे संबंधित काम है तो वह निसंकोच आकर उनसे मिल सकती है। इस मौके पर नपा चेयरमैन अरुण त्यागी, मंडल प्रधान विकास त्यागी, पूर्व चेयरमैन रामकुमार धनखड़,भोपाल रापरिया, धर्मबीर प्रजापति,महक फोगाट, सतबीर कोच, राजेंद्र त्यागी,व्यापार मंडल प्रधान शेखर चंद जैन सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker