बादशाही रोड पर कैंसर की नकली दवा बनाने वाली कंपनी को लगा ताला
बादशाही रोड पर फैक्ट्री के गेट पर लटका ताला।
गन्नौर। कैंसर की नकली दवा बनाने व बेचने वाले एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह का दिल्ली क्राइम ब्रांच ने पर्दाफाश किया। दवा बनाने के लिए गन्नौर के बादशाही रोड पर एक मकान के अंदर फैक्ट्री खोल चल रही थी। मामले में पुलिस ने 7 आरोपितों को गिरफ्तार किया था। फैक्ट्री में दवाइयों को बनाने के बाद गाजियाबाद के लोनी के ट्रोनिका सिटी में गोदाम में रखा जाता था। सप्लीमेंट को कैंसर की दवा में बदल दिया जाता था। आरोपित दिल्ली चाणक्यपुरी समेत अलग-अलग जगहों पर दवाइयों की सप्लाई भेजी जाती थी। आरोपियों ने गन्नौर में पूछताछ में फैक्ट्री खोले जाने की जानकारी दी, जिसके बाद बाद क्राइम ब्रांच दिल्ली द्वारा गन्नौर स्थित मकान पर छापा मारा गया। मकान से फूड सप्लीमेंट संबंधित कुछ सामग्रियां व ग्लेंडर मिक्सर भी मिले। गन्नौर के ही रामकुमार निवासी दिल्ली ने करीब 4 साल पहले गन्नौर में बादशाही रोड पर मकान में फूड सप्लीमेंट का काम शुरू किया था। इसके लिए लाइसेंस तक ले रखा था। फैक्ट्री में जिनोवो के नाम से फूड सप्लीमेंट बनाकर पैकिंग की जाती थी। फिलहाल जिस मकान पर में फैक्ट्री चल रही थी उसके गेट पर ताला लटका हुआ है।