हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत सीआरपीएफ जवानों द्वारा चलाया गया पौधारोपण अभियान
-असंतुलित जलवायु परिवर्तन को रोकने के लिए पर्यावरण सरंक्षण में करें सहयोग-महानिरीक्षक मूलचंद पंवार
– रोपित पौधों की करें पूर्ण देखभाल, आने वाली पीढ़ी को विरासत में सौंपे स्वस्थ पर्यावरण
-सीआरपीएफ जवानों ने 13 स 15 अगस्त तक अपने घरों पर तिरंगा फहराने का किया आह्वïान
सोनीपत, 06 अगस्त। आजादी का अमृत महोत्सव की श्रंखला में मनाए जा रहे हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत केन्द्रीय रिजर्व बल के जवानों द्वारा सीआरपीएफ कैंप सोनीपत में पौधारोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के साथ-साथ लोगों को 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों पर तिरंगा फहराकर हर तिरंगा कार्यक्रम से जुडऩे का आह्वïान किया।
केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल पश्चिमोत्तर सेक्टर के महानिरीक्षक मूलचंद पंवार ने पौधारोपण करते हुए कहा कि जलवायु परिवर्तन के असंतुलन को रोकने के लिए पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय रूप से पूर्ण सहयोग करना जरूरी है। एकजुट प्रयासों से ही पर्यावरण संरक्षण संभव है। उन्होंने कहा कि विज्ञान युग में लोगों ने अपनी सुख-सुविधाओं की खातिर दुरूपयोग को बढ़ावा दिया है, जिसके चलते पर्यावरण पर भी संकट के बादल मंडरा गए हैं। गलोबल वार्मिंग की समस्या उत्पन्न हो गई है। ओजोन लेयर के प्रभावित होने से लोगों को दुष्प्रभाव झेलने पड़ रहे हैं। इसका स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अभी भी समय है। हमें समय रहते ही जागरूकता व एकजुटता के साथ इस समस्या से निपटने के प्रयास करने होंगे। तभी हम आने वाली पीढ़ी को विरासत में स्वस्थ पर्यावरण सौंप सकेंगे। यह हमारी जिम्मेदारी भी बनती है, जिसका निर्वहन पूर्ण ईमानदारी के साथ करना होगा। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम में सीआरपीएफ के सभी जवान व उनके परिजन साथ मिलकर भाग लेंगे।
इस अवसर पर उप-महानिरीक्षक महेन्द्र कुमार ने कहा कि उपस्थित जवानों व अन्य लोगों को प्रोत्साहित किया कि वे रोपित पौधों की देखभाल पर विशेष रूप से ध्यान दें। अक्सर देखने में आता है कि पौधा लगाने के बाद उसका संरक्षण नहीं किया जाता, जिस कारण पौधे सही प्रकार से विकसित नहीं हो पाते। अब जन-जन को चाहिए कि वे लगाये गये पौधों का पूर्ण संरक्षण करने की दिशा में कदम बढ़ायें, ताकि पौधे वट वृक्ष का रूप धारण कर सकें। इस मौके पर कमाण्डेंट प्रमाल सिंह सहित कैंप परिसर में स्थित स्कूल के बच्चों, जवानों के परिजनों ने भी पौधारोपण किया।