हरियाणा

अच्छाई से बुराई का अंत कर समाज सेवा में रहे अग्रणी : सुरेंद्र पंवार

विधायक सुरेंद्र पंवार ने विजयदशमी पर्व पर रावण दहन कार्यक्रमों में की शिरकत


सोनीपत। विधायक सुरेंद्र पंवार ने कहा कि दशहरा पर्व अच्छाई की बुराई पर विजय, धर्म की अर्धम पर विजय का प्रतीक है। आज के दिन हम सभी को संकल्प लेते हुए अच्छाई के रास्ते पर चलते हुए समाज का कल्याण करने का संकल्प लेना चाहिए। यदि कोई बुराई समाज में पनपती तो अच्छाई उसका अंत अवश्य करती है। विधायक सुरेंद्र पंवार नई अनाज मंडी कालूपुर, माडॅल टाऊन में आयोजित रावण  दहन के कार्यक्रम में शिरकत कर शहरवासियों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान वार्ड-14 से पार्षद सूर्या दहिया भी मौजूद रहे।
विधायक सुरेंद्र पंवार ने शहरवासियों को दशहरा पर्व की बधाई देते हुए कहा कि जब  भी समाज में बुराई पनपती उसी समय अच्छाई भी जन्म लेती है, कई बार बुराई को समय लग जाता है, लेकिन बुराई का अंत निश्चित होता है। भगवान श्रीराम ने सत्य के राह पर चलते हुए अंहकारी रावण का दहन किया। आज भगवान श्रीराम व हनुमान जी के दिखाए मार्ग पर चलते हुए शहर का विकास करने में जुटे हुए है। उन्होंने कहा कि उनका हमेशा प्रयास रहता है कि नेक कार्य कर समाज का कल्याण करें, जब भी कोई बुराई नजर आती है तो अच्छे कार्यों से स्वयं उसका पतन हो जाता है। आज के दिन हम सभी को धर्म व सत्य के मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। किसी के बारे में भी बुरा नहीं सोचना चाहिए।  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker