राष्ट्रीय
अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू कश्मीर में दूसरे राज्यों के 34 व्यक्तियों ने खरीदी संपत्तिः गृह मंत्रालय
नई दिल्ली
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा है कि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 के निरसन के बाद इस केंद्र शासित प्रदेश से बाहर के 34 व्यक्तियों ने संपत्तियां खरीदी हैं।
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में हाजी फजलुर रहमान के सवाल के लिखित जवाब में कहा कि जम्मू और कश्मीर सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई सूचना के अनुसार अनुच्छेद 370 के निरसन के बाद जम्मू और कश्मीर संघ राज्य क्षेत्र से बाहर के 34 व्यक्तियों ने जम्मू और कश्मीर संघ राज्य क्षेत्र में संपत्तियां खरीदी हैं। ये संपत्तियां जम्मू, रियासी, उधमपुर और गांदरबल जिलों में स्थित हैं।