राष्ट्रीय

 बारिश का कहर: सिक्किम को देश से जोड़ने वाले एकमात्र एनएच 10 की स्थिति गंभीर

गंगटोक, 10 अक्टूबर। पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश से यहां सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लगातार हो रही बारिश के कारण कई जगहों पर भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं। भूस्खलन से विशेष रूप से राज्य की सड़कों को काफी नुकसान पहुंचाया है। सिक्किम को देश से जोड़ने वाले एकमात्र राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-10) की स्थिति काफी नाजुक बन गई है।

बारिश से एनएच 10 सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। एनएच 10, जो पहले से बेहद खराब स्थिति में था, उसकी हालत अब और खराब हो गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग 10 के तहत पश्चिम बंगाल और सिक्किम दोनों ओर विभिन्न स्थानों पर भूस्खलन हुआ है। इससे वाहनों की आवाजाही काफी प्रभावित हुई है।

लोगों को राष्ट्रीय राजमार्गों पर यात्रा करने से पहले सोचना पड़ रहा है। लोगों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ रहा है। एक-डेढ़ घंटे का सफर तय करने में घंटों समय लग जाता है। भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में एक तरफ से वाहनों की आवाजाही सुनिश्चित की जा रही है।

एनएच 10 की खराब स्थिति के कारण राज्य का पर्यटन भी प्रभावित हुआ है। अधिकांश पर्यटक इसी मार्ग से सिक्किम की यात्रा करते हैं। इसी तरह राज्य के अन्य छोटे-बड़े मार्ग भी भूस्खलन के कारण प्रभावित हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker