राष्ट्रीय

झारखंड : हजारीबाग के शिवानी नदी में पलटी बस, सात की मौत, 45 घायल

-गिरिडीह से रांची जा रही थी बस

रांची, 17 सितंबर। झारखंड के गिरिडीह जिले से रांची जा रही शिवा नामक बस शनिवार को हजारीबाग-बगोदर एनएच -100 पर दारू के पास शिवानी नदी में पलटी गयी। इसमें सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 45 लोग घायल हो गए। घायलों को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज हजारीबाग में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, मृतकों के नाम सामने नहीं आए हैं।

सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और मदद में जुट गए। खबर मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद बस से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा। सभी लोग कीर्तन में शामिल होने रांची जा रहे थे। जानकारी के अनुसार बस की पत्ती टूट गई, जिससे अनियंत्रित होकर बस नदी में पलट गयी। बस में 52 यात्री थे। गैस कटर से बस को काटकर घायलों को निकाला गया। हादसे की खबर मिलते ही सिख समाज के बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंचे।

हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे घायल विश्वजीत सिंह ने बताया कि गिरिडीह से 1:30 बजे रांची संगत में शामिल होने के लिए निकले थे। टाटीझरिया क्रॉस करने के बाद गाड़ी नदी में गिर गई। बस में 8-10 साल के बच्चे भी सवार थे। घायल सनमीत सिंह ने बताया कि उनके परिवार के चार सदस्य कोलकाता से गिरिडीह पहुंचे थे। गिरिडीह से करीब 40-50 लोगों को रांची गुरुद्वारा के एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होना था। वाहन में उनके अलावा उनका पांच साल का बेटा, पत्नी और एक और सदस्य थे। भगवान कृपा से उनका परिवार बच गया। घायलों में हजारीबाग गुरुद्वारा कमेटी के राजू सिंह भी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker