हरियाणा

पूर्व मीडिया सलाहकार ने परिक्रमा पूर्ण कर गांव देवडू में करवाई गणपति देवा की स्थापना

-गणेश महोत्सव के उपलक्ष्य में पूजा-पाठ शुरू, घर-घर विराज रहे बप्पा: राजीव जैन

-9 सितंबर को होगा गणपति विसर्जन, भक्तों में उमड़ा उत्साह व श्रद्घा का सैलाब

सोनीपत, 1 सितंबर। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने देवडू में परिक्रमा पूर्ण करने पर उपरांत गणपति देवा की स्थापना करवाई। उन्होंने पूर्ण विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर गणपति का आशीर्वाद लेते हुए भक्तों के मंगलमय की कामना की।

          पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने कहा कि सोनीपत सहित समस्त भारतवर्ष में गणपति महोत्सव का आगाज हो गया है। गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में भक्तों ने उत्साह के साथ अपने घरों में गणपति की स्थापना करवाई। अब गणपति महोत्सव को लेकर भक्तों में श्रद्घा व उत्साह का सैलाब उमड़ रहा है। करीब डेढ़ सप्ताह तक गणपति महोत्सव जारी रहेगा। इसके उपरांत 9 सितंबर को गणपति विसर्जन होगा। इस समयावधि में भक्तगण अपने घरों में अलग-अलग समयावधि तक गणपति का वास करायेंगे। फिर उत्सव मनाते हुए उनका विसर्जन करेंगे, जिसकी जोरदार तैयारियां प्रारंभ हो चुकी हैं।

        पूर्व मीडिया सलाहकार ने देवडू में ग्रामीणों के साथ गणपति की प्रतिमा के साथ पूरे गांव की परिक्रमा की। लोगों ने नाचते-गाते हुए उमंग के साथ परिक्रमा में हिस्सा लिया। गणपति देवा की जय-जयकार से पूरा गांव गूंज उठा। एक-दूसरे को रंग लगाते हुए गले लगाकर गणपति स्थापना की बधाई दी। लोगों ने पूजापाठ करते हुए गणपति का पूजन किया और सबके लिए मंगलकामना की।

          इस दौरान पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने कहा कि मंगल का दूसरा नाम श्रीगणेश है, जिनकी आराधना के बिना कोई भी शुभ कार्य संपन्न नहीं होता। प्रथम देव के रूप में पूजे जाने वाले श्री गणेश का पूजन आवश्यक है। मंगल कार्यों के लिए उनका पूजन परम आवश्यक है जो हमारी संस्कृति का परिचायक है। उन्होंने कहा कि गणपति महोत्सव के दिनों में गणपति की स्थापना बेहद शुभ है, जिससे भक्तों का कल्याण सुनिश्चित होता है।

          पूर्व मीडिया सलाहकार जैन ने भक्तजरोंं को गणपति महोत्सव की बधाई देते हुए कहा कि नौ दिनोंं तक वे हर दिन को उत्सव के रूप मेंं मनायें। गणपति विसर्जन में भी वे हिस्सा लेंगे। इस मौके पर वार्ड पार्षद मुकेश सैनी, पूर्व सरपंच भानो देवी, आजाद सौदा, नरेंद्र सैनी, राजू, प्रमोद कटारिया, सुभाषचंद्र भारती, रणधीर सौदा, श्रीचंद, पंडित गंगाराम आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker