महान व्यक्तित्व के धनी थे पूर्व पीएम जवाहर लाल नेहरू : राजेंद्र जून
सिद्धार्थ राव, बहादुरगढ़। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने देश के विकास व लोकतंत्र की मजबूत बुनियाद रखी। देश के साथ -साथ विश्व को शांति का पाठ पढ़ाया। आमजन को पंडित जवाहरलाल नेहरू के आदर्शों पर चलकर देश के विकास में अपना
योगदान देना चाहिए। यह बात विधायक राजेंद्र सिंह जून ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को जयंती पर नमन करते हुए कही। विधायक
राजेंद्र सिंह जून ने नमन करते हुए कहा कि जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में सभी वर्गों के समान विकास को ध्यान में रखकर योजनाएं व नीतियां बनाई गई जिनका लाभ आज भी देश की जनता को मिल रहा है। विधायक ने कहा कि पूर्व पीएम नेहरू महान व्यक्तित्व के धनी थे। बच्चों से उन्हें
विषेश लगाव था जिसके चलते वह आज भी बच्चों के बीच में चाचा नेहरू के नाम से विख्यात है। दिल्ली रोहतक रोड स्थित विधायक कार्यालय पर कार्यकतार्ओं ने जयंती पर देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर पर माल्यापर्ण कर व पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर वेद प्रधान ,प्रदीप जून, दयाचंद रंगा, धर्मबीर भगत, महेंद्र मेहंदीपुर डाबोदा, मुख्तयार दलाल, नारायण बराही, धर्मपाल जून,
सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के दिखलाए गए देश सेवा के मार्ग पर चलने का प्रण लिया।