हरियाणा

दूरदर्शिता का प्रयोग करते हुए राजीव जैन ने मामा भांजा चौक की सीवरेज समस्या के समाधान की ओर बढ़ाये कदम

पूर्व मीडिया सलाहकार ने सेवानिवृत्त जेई की सहायता से मेनहॉल को ढूंढऩे का किया सफल प्रयास

रात्रि के समय दर्शाये संभावित स्थानों पर मेनहॉल ढूंढऩे के लिए की जाएगी खुदाई

आसपास की कालोनियों व मार्केट के दुकानदारों की समस्या का होगा निपटारा: राजीव जैन  

सोनीपत, 18 जुलाई। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने मामा भांजा चौक पर जर्जर हुई सीवरेज लाइन की खुदाई के लिए दूरदर्शित का प्रयोग करते हुए सेवानिवृत्त जेई रतन लाल की सहायता ली, जिन्होंने मेनहॉल होने की संभावना के तीन-चार प्वाईंट दर्शाये। इन स्थानों पर रात्रि के समय खुदाई करके समस्या का निपटारा किया जाएगा, जिससे आसपास की कालोनियों व मार्केट के दुकानदारों को राहत मिलेगी।

          पूर्व मीडिया सलाहकार एवं वरिष्ठï भाजपाई नेता राजीव जैन ने स्वयं मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र की पुरानी सीवरेज लाइन जर्जर होकर टूट गई है, जिससे निकासी की समस्या बढ़ गई। यहां मेनहॉल ढूंढऩे के लिए खुदाई भी करवाई गई किंतु सफलता नहीं मिली। इसलिए सेवानिवृत्त हो चुके पुराने दौर के जेई रतन लाल को बुलाया गया, जिन्होंने मेनहॉल के संभावित स्थानों को चिन्हित किया है। इस दौरान नगर निगम के जेई कृष्ण दहिया को भी साथ लिया गया। उन्होंने आशा जताई कि अब क्षेत्र की समस्या का समाधान हो जाएगा।

            पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने कहा कि निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए प्रयासों को गति दी गई है। क्षेत्र की लाइन को दुरुस्त करने के लिए कहा गया है, जिससे लोगों को निकासी की समस्या से छुटकारा मिल सके। बरसात के मौसम में निकासी की समस्या और बढ़ जाती है। इसलिए लाइन को ठीक करने के कार्य को गति दी गई है, जिससे कि जल्द से जल्द समस्या का निपटारा हो सके।

          भाजपा के वरिष्ठï नेता जैन ने लोगों से अपील की कि वे धैर्य बनाये रखें और चिंतित न हो। उनकी समस्या के समाधान के प्रति वे स्वयं गंभीर रूप से प्रयासरत है। इसलिए लोगों को सहयोग करना चाहिए, ताकि राहत कार्यों में कोई कठिनाई न आये। जब तक उचित समाधान नहीं होता तब तक अस्थाई तौर पर समाधान करवायेंगे। इसलिए लोगों को सकारात्मक सोच के साथ सहयेाग करना चाहिए।

          इस मौके पर लोगों ने पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन का उनकी दूरदर्शी सोच के लिए विशेष रूप से आभार प्रकट किया। लोगों का कहना था कि मेनहॉल की खोज के लिए पुराने तकनीकी आदमी की ही आवश्यकता थी, जिसे श्री जैन ने ढूंढ़ निकाला। लोगों ने विश्वास जताया कि अब निश्चित तौर पर उनकी समस्या का समाधान होगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker