कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर बैठक की और मांगों का समाधान नहीं होने पर प्रदर्शन किया : विनोद शर्मा
हरियाणा गर्वनमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन रजिस्टर नंबर 41 कैम्प कार्यालय करनाल मुख्यालय चरखी दादरी की शाखा पब्लिक हेल्थ सोनीपत की बैठक यूनियन कार्यालय नियर लघु सचिवालय जलघर प्रांगण सोनीपत में सुबह 11 00 बजे से दोपहर 01 00 बजे तक हुई। मीटिंग की अध्यक्षता ब्रांच प्रधान धूप सिंह लाकड़ा एवं मीटिंग का संचालन प्रदेश और ब्रांच सचिव विनोद शर्मा ने किया। मीटिंग में मुख्य रूप से जिला प्रधान विष्णु दत्त भारद्वाज जिला कोषाध्यक्ष सुंदर सिंह जिला मुख्य सलाहकार तेज प्रकाश गौड़ ने भाग लिया। ब्रांच महासचिव विनोद शर्मा ने बताया कि आज कर्मचारियों की मांगों को लेकर बैठक की गई। जिसमें कर्मचारियों की मांगों का लंबे समय से कोई समाधान नहीं हो रहा है, जिससे कर्मचारियों में काफी रोष है। कर्मचारियों के रोष को देखते हुए संगठन ने फैसला लिया है कि अगर जल्द से जल्द कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं होता है तो भविष्य में विभाग के अधिकारियों के खिलाफ आगामी आंदोलन करने पर मजबूर होगा संगठन। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी विभाग के उच्च अधिकारियों की होगी। कर्मचारियों की मुख्यत मांगे : सभी कर्मचारियों को बकाया साबुन, तेल, जूते, डांगरी, रेन कोट, सेफ्टी किट, कुर्सी पंखे, जलघरों पर शौचालय का प्रबंध, फील्ड कर्मचारियों को टूल कीट, स्टाफ क्वार्टोरो की मरम्मत, एलटीसी मेडिकल बिलों का तुरंत भुगतान, एसीपी लगाने, वेतनमान में मौजूद त्रुटियों को ठीक करने, आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को समय पर वेतन देने, ईपीएफ नंबर जारी करने, ईएसआई अंशदान शेयर जमा करने, वेतन का भुगतान बैंक के माध्यम से देने, आदि सभी मांगों का समाधान जल्द से जल्द पूरा किया जाएं। आज की मीटिंग में सर्वश्री विष्णु दत्त भारद्वाज विनोद शर्मा धूप सिंह लाकड़ा तेज प्रकाश गौड़ सुरेश नैयर नरेश कुमार धर्मबीर याद सिंह रणबीर सिंह संजय दलीप सिंह धर्मेंद्र इंद्रजीत जगदीश रामेश्वर अशोक सूरज पवन मौसम विनोद महेंद्र सारसर दिनेश कुमार कृष्ण दुग्गल सतबीर शर्मा सुरेश कुमार देवेन्द्र सुरेन्द्र शंभू पंचराम सुंदर सिंह अमित कुमार राजबीर सिंह वेदपाल आदि सैकड़ों कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार और विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।