अति पिछडा आयोग के सदस्य ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा
अररिया 02नवम्बर। अति पिछड़ा वर्ग के लिए राज्य आयोग, बिहार के सदस्य तारकेश्वर ठाकुर की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित परमान सभागार में बैठक हुई। बैठक में अति पिछड़ा वर्गों के लिए राज्य आयोग द्वारा अनुग्रह नरायण सिन्हा समाज अध्ययन संस्थान, पटना को सर्वोच्च न्यायालय एवं पटना उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेशों के आलोक में तथ्यपरक अध्ययन प्रतिवेदन समर्पित किया जाने को लेकर समीक्षा की गई।
आयोग के सदस्य द्वारा उक्त कार्य को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। बैठक के उपरांत आयोग के सदस्य तारकेश्वर ठाकुर ने नगर परिषद क्षेत्र अररिया के वार्डों का भ्रमण किया। इस दौरान स्थानीय लोगों से रूबरू होते हुए फीडबैक प्राप्त किये। बैठक में जिला पंचायत राज पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी अररिया एवं फारबिसगंज, दिलीप कुमार वरीय उप समाहर्त, मेराज जमील परीक्ष्यमान वरीय उप समाहर्ता, जिला कल्याण पदाधिकारी, भूमि उप समाहर्ता अररिया, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, अररिया, फारबिसगंज, जोगबनी कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत, जोकीहाट, रानीगंज, नरपतगंज, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अररिया, जोकीहाट, रानीगंज,फारबिसगंज, नरपतगंज उपस्थित थे।