खेल

इटली और नॉर्वे का दौरा करेगी भारत की अंडर -17 महिला राष्ट्रीय फुटबॉल टीम

नई दिल्ली, 17 जून । जमशेदपुर, झारखंड में शिविर के बाद, भारत की अंडर -17 महिला राष्ट्रीय टीम 20 जून से 8 जुलाई, 2022 तक दो टूर्नामेंटों में हिस्सा लेने के लिए इटली और नॉर्वे का दौरा करेगी। यह दौरा इस साल के अंत में भारत में होने वाले फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप की तैयारियों का एक हिस्सा है।

भारतीय टीम इस दौरे पर 22 जून, 2022 से 26 जून, 2022 तक इटली में छठे टोरनेओ महिला फुटबॉल टूर्नामेंट, और 1 जुलाई, 2022 से 7 जुलाई, 2022 तक नॉर्वे में महिला अंडर-16 ओपन नॉर्डिक टूर्नामेंट में खेलेगी। पहली बार होगा, जब टीम नॉर्डिक टूर्नामेंट में भाग ले रही है।

भारत का मुकाबला 22 जून, 2022 को छठे टोरनेओ महिला फुटबॉल टूर्नामेंट में ग्रैडिस्का डी’लसोन्जो स्टेडियम में इटली से होगा। टूर्नामेंट में भारत के अलावा चिली, इटली और मैक्सिको भी हिस्सा लेंगे।

वहीं नॉर्वे में ओपन नॉर्डिक टूर्नामेंट में आठ टीमें एक-दूसरे से भिड़ेंगी। भारत के अलावा इस टूर्नामेंट में नीदरलैंड, नॉर्वे, आइसलैंड, डेनमार्क, फरो आइलैंड्स, फिनलैंड और स्वीडन की टीमें हिस्सा ले रही हैं। भारत का सामना 1 जुलाई, 2022 को स्ट्रोमेन एरिना में नीदरलैंड से होगा।

इस साल की शुरुआत में टीम की कमान संभालने वाले मुख्य कोच थॉमस डेननरबी ने 23 खिलाड़ियों का चयन किया है जो अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेंगे।

भारतीय टीम इस प्रकार है-

गोलकीपर: मोनालिसा देवी, हेमप्रिया सेराम, कीशम मेलोडी चानू।

डिफेंडर्स: अस्तम उरांव, काजल, भूमिका माने, नकेता, पूर्णिमा कुमारी, शुभांगी सिंह, सुधा अंकिता तिर्की, वार्शिका

मिडफील्डर: बबीना देवी, ग्लेडिस जोनुनसंगी, मिशा भंडारी, पिंकू देवी, नीतू लिंडा, शैलजा

फॉरवर्ड: अनीता कुमारी, काजोल डिजौजा, नेहा, रेजिया देवी लैशराम, शेलिया देवी, लिंडा कॉम सर्टो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker